उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं अर्जक संघ के संस्थापक महामना रामस्वरूप वर्मा ने अंधश्रद्धा के विरुद्ध सामाजिक चेतना जगाने का अविस्मरणीय कार्य किया है,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि उत्तर भारत में तार्किक और वैज्ञानिक अवधारणा को आमजन में फैलाने का कार्य रामस्वरूप वर्मा ने किया। सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने रामस्वरूप वर्मा को याद करते हुए कहा कि बहुजन समाज को सांस्कृतिक गुलामी एवं पाखंड से मुक्त करने हेतु समस्त जन्म – मृत्यु, विवाह आदि करवाने की अर्जक पद्धति का ईजाद करते हुए उन्होंने दर्जनों ग्रंथ लिखे जो आज भी प्रासंगिक है। उक्त अवसर पर उपस्थित सुरेश नारायण सिंह, व्यास यादव, नारायण प्रसाद, श्यामराज कन्नौजिया, शंकर गोंड, रमेश यादव, उत्तिम यादव,अशोक यादव,गोविंद यादव, रामप्यारे यादव, अनिल गिरी , मुरलीधर, सतेंद्र यादव आदि ने भी महामना रामस्वरूप वर्मा जी के चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।
सामाजिक चेतना जगाने वाले महामानव थे रामस्वरूप वर्मा-चंद्रभूषण सिंह यादव