जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

रायबरेली, 22 अगस्त 2026। राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि 22 से 24 अगस्त तक आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से राना बेनी माधव बख्श सिंह के जीवन, वीरता और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के साथ-साथ जनपद के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां शासन की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम हैं। इनके जरिए आमजन को विभिन्नजनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार किए जाने चाहिए, ताकि शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, हरिहर सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. अविनाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment