गोरखपुर, 22 अगस्त, 2026ः रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
21 अगस्त, 2026 को सहायक सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल छपरा को गाड़ी संख्या-15715 में गांजा होने की प्राप्त सूचना पर गाड़ी के छपरा आगमन पर आन ड्यूटी ट्रेन टिकट परीक्षक द्वारा एक लावारिस बैग सुपुर्द किया गया जिसमें 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ। 21 अगस्त, 2026 को अपराध आसूचना शाखा लखनऊ एवं गोंडा द्वारा निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या 15652 में 99 किग्रा. पीतल के बरतन के साथ कोच अटेण्डेंट को पकड़ा गया। 21 अगस्त, 2026 को नारकोटिक्स टास्क टीम लखनऊ द्वारा गाड़ी संख्या 15274 में निगरानी के दौरान 05 कार्टून विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी दवा कोच अटेण्डेंट के केबिन से बरामद किया गया। 21 अगस्त, 2026 को अपराध आसूचना शाखा लखनऊ एवं राजकीय रेलवे पुलिस चारबाग द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या 06 से यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
21 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल मनकापुर एवं अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर द्वारा बनगवा बाजार स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक दुकान संचालक को 05 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
21 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल नानपारा द्वारा नानपारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।
21 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल ऐशबाग को प्लेटफार्म संख्या-04 पर 09 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन लखनऊ को सुपुर्द किया गया।