कमला पसंद और राजश्री के नमूने सील, करीब 1.75 लाख रुपये के पान मसाले पर कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप
रायबरेली। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को पान मसाला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 क्विंटल पान मसाला जब्त किया। जब्त किए गए पान मसाले की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। भारी मात्रा में माल जब्त किए जाने की कार्रवाई से संबंधित कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।बताया गया कि 22 अगस्त को सहायक आयुक्त खाद्य-II मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर पान मसाला विक्रेताओं के परिसरों पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी, अभय सिंह और संजय त्रिपाठी ने अलग-अलग परिसरों का निरीक्षण किया।
कमला पसंद और राजश्री के नमूने लिएनिरीक्षण के दौरान टीम ने कमला पसंद और राजश्री ब्रांड के पान मसाला के नमूने संग्रहित किए। विभागीय टीम को निरीक्षण के दौरान कुछ विसंगतियां मिलीं, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पान मसाला जब्त कर लिया गया।
12 क्विंटल माल ने बढ़ाई हलचल
करीब 12 क्विंटल पान मसाला जब्त किए जाने की खबर सामने आते ही जिले के पान मसाला कारोबारियों में हलचल बढ़ गई। विभाग की कार्रवाई से साफ संकेत है कि खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर अधिकारियों ने सख्ती बढ़ा दी है।आगे भी जारी रह सकता है अभियानखाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट पर नजर रहेगी।अधिकारियों की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।फूड विभाग की इस बड़ी कार्रवाई ने पान मसाला कारोबारियों के बीच खलबली मचा दी है और जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।