संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री मुकेश कुमार गोयल के द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया है कि शुक्रवार को अपर निदेशक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज श्री विश्वनाथ त्रिपाठी के द्वारा प्रयागराज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जनपद के अभियोजकगणों के द्वारा तैयार अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा अभियोजकगणों को जनपद के टॉप-10 अपराधियों एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध चल रहे आपराधिक वादों में प्रभावी पैरवी करने तथा अधिक से अधिक दोषसिद्ध कराने के लिये निर्देशित किया गया तथा शासन की…
Read MoreCategory: राज्य
विधायक दीपक पटेल की जनसुनवाई में लगातार उमड़ रहा जन सैलाब
प्रयागराज। शुक्रवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने अपने आवास पर एक बार फिर जनसुनवाई की बड़ी संख्या में लोग बिजली सड़क और जमीन संबंधी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे फूलपुर से भाजपा विधायक दीपक पटेल की लगातार जनसुनवाई लोगों में चर्चा का विषय बन ही है गौरतलब है कि सरल स्वभाव के पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल के पुत्र दीपक पटेल ने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में सपा के मुजतबा सिद्दीकी को बड़े अंतर से चुनाव हराया था विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार प्रयागराज जिले सहित…
Read Moreराजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती-2025 की गणित मुख्य परीक्षा पुनः कराने की मांग
उप सचिव को सौंपा ज्ञापन -अनिल सिंह प्रयागराज।दिनांक : 22 मई 2026 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती 2025 की गणित विषय की मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी एवं असंतोष व्याप्त है। अभ्यर्थियों ने युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुवाई में आयोग के उप सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा में हुई गंभीर त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि दिनांक 17 मई 2026 को आयोजित गणित विषय की मुख्य परीक्षा…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण जागरूकता अभियान आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों को कचरा पृथक्करण (Waste Segregation) के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें जैविक एवं अजैविक कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों…
Read Moreगन्ना छीलने गए वृद्ध का गन्ने में खून से लथपथ मिला शव
कोतवाली महोली इलाके की घटना सीतापुर महोली कोतवाली इलाके के पैडहिया में सुबह घर से गन्ना छीलने गए वृद्ध का गन्ने में खून से लथपथ शव पाया गया। मृतक के पुत्र विवेक कुमार पुत्र ज्ञान सागर ने बताया मेरे पिता ज्ञान सागर पुत्र बुद्धा उम्र 65 वर्ष की रंजिश गांव के ही कुछ लोगों से चल रही थी। विपक्षी गणों ने 2 वर्ष पहले भी पिता को काफी लाठी डंडों से मारा पीटा था गम्भीर चोटे आई थी, इलाज के बाद बच गए थे,और जान से मार डालने की धमकी…
Read Moreग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व गुरुकुल में उल्लासपूर्ण आयोजन, विद्यार्थियों का मनाया गया जन्मदिन
सीतापुर। गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ हो गया। अवकाश से पूर्व विद्यालय में एक विशेष आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों की टेस्ट कॉपियाँ अभिभावकों को दिखायी गईं और उनकी शैक्षिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुकुल परंपरा का निर्वहन करते हुए तीन विद्यार्थियों—आरोही, अंश एवं प्रणव जानी—का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खास बात यह रही कि प्रणव जानी का जन्मदिन 28 मई को होने के बावजूद, विद्यालय में जन्मदिन मनाने के उत्साह के…
Read Moreमुख्यमंत्री का जनपद मे आगमन आज जनपद को मिलेगी 655.45 करोड़ की विकास सौगात
देवरिया, 21 मई। 22 मई 2026 को मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत भीमपुर गौरा के समीप पोखरभिंडा में आयोजित समारोह में मा० मुख्यमंत्री जी जनपदवासियों को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा कुल 655.45 करोड़ रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 116.54 करोड़ रुपये लागत की 08 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 538.91 करोड़ रुपये लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में देवरिया-कसया मार्ग का चौड़ीकरण एवं…
Read Moreदेवरिया में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा 24 मई से
देवरिया, 21 मई। संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार, देवरिया के तत्वावधान में जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में विचार क्रान्ति अभियान के अंतर्गत चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 24 मई 2026 से 27 मई 2026 तक शहनाई मैरेज हॉल, निचर हनुमान मन्दिर, युग निर्माण सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल मार्ग, देवरिया में होगा। गायत्री परिवार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य “स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन, सभ्य समाज” की स्थापना है। “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” और “हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा” के उद्घोष के…
Read Moreमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था तय, विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पार्किंग स्थल
देवरिया, 21 मई। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के 22 मई को प्रस्तावित देवरिया आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की विस्तृत योजना जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न मार्गों पर अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार वीआईपी वाहनों की पार्किंग इफको खाद केंद्र के सामने स्थित खाली स्थान पर की जाएगी। इसके अलावा शहर एवं कसया मार्ग की ओर से आने…
Read Moreश्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ विशेष ’’संवाद कार्यक्रम’’ का किया गया आयोजन
जनपद प्रयागराज के विकास भवन में स्थित यमुना सभागार में शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी से लाभान्वित श्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों का विशेष ’’संवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। ’’संवाद कार्यक्र्रम’’ में कॉक्लियर इम्प्लान्ट योजनान्तर्गत आधुनिक चिकित्सा तकनीक के रूप में श्रवण बाधित बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी के दृष्टिगत मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से उपस्थित ब़च्चों के अभिभावकों से फीड बैक लिये गये जिसमें बच्चों के अभिभावकों द्वारा कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी के उपरान्त संतोषजनक सुधार की बात कही…
Read More