घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी पर डंडे से हमला करने के बाद पति ने खाया जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती

ऊँचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर सुल्तान गांव में सोमवार सुबह एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को लहूलुहान देख पति घबरा गया और आत्महत्या की नीयत से जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामचंद्र मौर्य का अपनी पत्नी शकुंतला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया…

Read More

बालेश्वर मंदिर से लौट रहे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा

रेल कोच फैक्ट्री के पास हुआ हादसा, पहचान न होने से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा लालगंज (रायबरेली)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग बालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर ई-रिक्शा से लालगंज लौट रहे थे, तभी रेल कोच फैक्ट्री के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा बालेश्वर मंदिर से कई सवारियों को लेकर लालगंज की ओर आ रहा था। रास्ते में…

Read More

विधानसभा सत्र के पहले दिन गरजे सपा विधायक, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा

भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हरचंदपुर (रायबरेली) के विधायक राहुल लोधी सहित बड़ी संख्या में सपा विधायक शामिल हुए। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दों को…

Read More

मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत लौली गांव में पानी टंकी की पाइप लाइन फटने से हजारों लोग पी रहे गंदा पानी , जिम्मेदार मौन,

मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत लौली में पानी टंकी से सप्लाई होने वाले पानी की पाइप लाइन फटने व गंदा पानी सबके घरों में जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि काफी दिनों से पाइप सही करवाने की मांग की जा रही है और जिम्मेदार मौन है। उन्होंने यह भी बताया कि कभी कभी पानी के गड्ढे में पालतू जानवर जैसे सुवर कुत्ता गाय भैंस आदि उस जगह पर नहाते है । गांव के ही कुछ लोगों का कहना है कि कई बार इस…

Read More

टेटान टैबलेट बनी टर्फ स्टार 9 फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन

प्रयागराज। नेहरू पार्क स्थित टर्फ स्टार 9 फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में टेटान टैबलेट ने न्यू स्टार क्लब को 8–0 के एकतरफा अंतर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। टेटान टैबलेट टीम के कप्तान समीर के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में समीर ने शानदार 7 गोल दागे, जबकि सनी कुमार ने 1 गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी रामआसरे ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

चौकी प्रभारी लालगोपालगंज के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया जा रहा भ्रामक प्रचार

लालगोपालगंज । खुले बरामदे में बन रहे बिरियानी व ग्राहकों को बेच रहे बिरियानी ग्राहक खाकर माँस के अवशेषों को कावंरिया के रूट पर फेंकने से बिगड़ सकता था माहौल मौके पर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर घटना को लिया सज्ञान जी हाँ एक तरफ जहां योगी सरकार व उनकी प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए अपनी कार्रवाई करती है तो वही दूसरी तरफ कुछ तथाकथित लोग व फर्जी तथाकथित पत्रकार चौकी प्रभारी लालगोपालगंज के खिलाफ भ्रामक खबरों को सोशल मीडिया व फेसबुक के माध्यम लोग…

Read More

मुख्यमंत्री के आदेशों का ठेंगा दिखाता बिरयानी दुकानदार

सावन माह में एक माह के लिए मुख्यमंत्री का आदेश के बाद भी खली है बिरयानी की दुकान लखनऊ रोड पर जबरन बिरयानी की दुकान चलाने वाला दबंगई पर उतारू बिरयानी मलिक लालगोपालगंज। नगर पंचायत अंतर्गत लखनऊ मार्ग लाल गोपालगंज तिराहा के समीप मार्ग व बरौंधा मार्ग पर इस सावन पवित्र मास की पावन पर्व पर जहां पर कांवरियों का आवागमन श्रग्वेरपुर से गंगाजल भरकर बाबा घुईशर नाथ धाम प्रतापगढ़ यात्रा आवागमन का मुख्य मार्ग है। वहीं पर मुस्लिम समुदाय के दबंगों द्वारा खुले आम जनता बिरयानी व अन्य लोग…

Read More

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक

आज दिनांक 03.08.2026 को अपरान्ह 12:30 बजे संगम सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, प्रयागराज की बैठक जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विभिन्न महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा समिति की आय के स्रोत बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिए जाने, खेल सुविधाओं…

Read More

रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में भजन-कीर्तन एवं भगवान शिव की आराधना का आयोजन

प्रयागराज, 3 अगस्त। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर अम्बेडकर आवास कॉलोनी, चौफटका, प्रयागराज में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के तत्वावधान में भव्य भजन-कीर्तन एवं भगवान शिव की आराधना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर कॉलोनी एवं समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस सफल आयोजन में कॉलोनी की महिलाओं की सक्रिय भूमिका…

Read More

प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सामग्री प्रबन्धक सम्मानित किया

गोरखपुर, 31 जुलाई, 2026ः प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने 31 जुलाई, 2026 को अपने कक्ष में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सामग्री प्रबन्धक श्री समीरन भट्टाचार्या तथा निजी सचिव-। श्री महेन्द्र सिंह को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इसके अतिरिक्त मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन श्री मनोज कुमार ने 31 जुलाई, 2026 को कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे 17 अराजपत्रित…

Read More