कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा गुरुवार को जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों राष्ट्रनायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का अदम्य साहस और लोकमान्य तिलक का राष्ट्रवादी चिंतन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति विकसित भारत…
Read MoreCategory: राज्य
सीएसजेएमयू में चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
कानपुर-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्षपूर्ण जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारतीय इतिहास में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि आज़ाद का संपूर्ण जीवन मातृभूमि के प्रति समर्पण, निर्भीकता और आत्मबल का अनुपम उदाहरण है उनके विचारों ने विद्यार्थियों…
Read Moreडीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सीएम डैशबोर्ड में बेहतर प्रदर्शन को लेकर विभागवार समीक्षा कर समयबद्ध प्रगति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए गए निर्देश रायबरेली-23 जुलाई 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद का प्रदर्शन सीएम डैशबोर्ड पर और बेहतर हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा…
Read More68 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 06 अभियोग पंजीकृत
रायबरेली:- 23 जुलाई 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन दबिश अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सरिता सिंह की टीम ने डलमऊ थाना के घूरवारा चौकी प्रभारी के साथ, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 डॉ. रमेश यादव की टीम ने थाना खीरों पुलिस के साथ तथा आबकारी…
Read Moreट्रेन में मिला दिल्ली से लापता किशोर, आरपीएफ ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया
रेल मदद की सूचना पर कानपुर सेंट्रल में कार्रवाई, वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर दिल्ली पुलिस को सौंपा कानपुर-रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कानपुर सेंट्रल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 14 वर्षीय लापता नाबालिग बालक को सकुशल रेस्क्यू किया है। बालक दिल्ली के कंझावला थाने से लापता था, जिसे अब वैधानिक कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है जानकारी के अनुसार रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 02564 के कोच संख्या S-1, बर्थ संख्या 71 पर एक नाबालिग बालक अकेले…
Read Moreजीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी
कानपुर-रेल मार्ग से हो रही अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद की है पकड़े गए तस्कर इस खेप को बिहार ले जाने की फिराक में थे प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे ने तैयार किया सोलर-असिस्टेड पैसेंजर कोच: यात्री परिवहन में हरित ऊर्जा की ओर एक नया प्रयास
उत्तर मध्य रेलवे ने टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल रेल अभियानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पायलट तौर पर सोलर-असिस्टेड (सौर ऊर्जा संचालित) पैसेंजर कोच का निर्माण और कमीशनिंग की है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की दूरदर्शी परिकल्पना और प्रयागराज मंडल द्वारा किए गए सफल क्रियान्वयन के तहत इस प्रणाली को 14 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से कमीशन किया गया। यह अभिनव पहल पारंपरिक रेलवे रोलिंग स्टॉक के साथ आधुनिक नवीकरणीय ऊर्जा तकनीक के एकीकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।…
Read Moreप्रयागराज मण्डल के अधिकारियों की उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय पीएनएम बैठक का आयोजन
आज दिनांक 23.07.2026 को मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के अधिकारियों की उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के महामंत्री श्री आर. डी. यादव की उपस्थिति में दो दिवसीय पीएनएम बैठक का आयोजन प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में किया गया । पीएनएम बैठक में प्रयागराज मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य, श्री दीपक कुमार; अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, श्री वैभव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, श्री मयंक राणा; वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ…
Read Moreअमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती पर आयोजित भव्य नाट्य प्रस्तुति
प्रयागराज की नाट्य संस्था सॉफ्ट पावर आर्ट एंड कल्चर रंगमंडल (सत्र 2026–2027) द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम के समाचार को जनहित में अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करें। प्रयागराज, 23 जुलाई। प्रयागराज की नाट्य संस्था सॉफ्ट पावर आर्ट एंड कल्चर रंगमंडल (सत्र 2026–2027) द्वारा अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती के अवसर पर आज़ाद पार्क स्थित आज़ाद मंच (गेट नंबर-3) पर द थिएटर वर्कशॉप के सहयोग तथा सांस्कृतिक विभाग, लखनऊ के सहयोग से एक भव्य ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति का सफल मंचन किया…
Read Moreविधायक दीपक पटेल ने फिर की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
प्रयागराज।फूलपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दीपक पटेल ने एक बार फिर अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई की। इस दौरान फूलपुर विधानसभा सहित अन्य क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने बिजली, सड़क, पानी, आवास और राजस्व से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक दीपक पटेल ने सभी फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके से ही फोन कर त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए तथा 07 लोगों की समस्या का मौके पर ही निस्तारण कराया उन्होंने कहा…
Read More