कानपुर-रेल मार्ग से हो रही अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद की है पकड़े गए तस्कर इस खेप को बिहार ले जाने की फिराक में थे प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी गुरुवार को तड़के करीब 03:00 बजे जब पुलिस टीम प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर हावड़ा साइड कूड़ा घर की दीवार के पास पहुंची, तो वहां मौजूद दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर सकपका गए संदेह होने पर जब पुलिस ने उन्हें रोककर उनके पास मौजूद 02 अदद पिट्ठू बैग और 01 अदद ट्रॉली बैग की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई पुलिस द्वारा बैग खोलने पर कुल 73 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत दो लाख से अधिक आंकी गई है पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे इस अवैध शराब को बिहार प्रांत में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है राहुल कुमार निवासी ग्राम सैदपुर वार्ड 06 थाना मानसी, जिला खगड़िया, बिहार, सीता राम यादव निवासी सुरहा वार्ड 5 थाना हसनपुर रोड जिला समस्तीपुर बिहार, अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह जीआरपी, प्रभारी आरपीएफ पोस्ट सिद्धनाथ पाटीदार, वरिष्ठ उप-निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप-निरीक्षक जैदान सिंह, उप-निरीक्षक मनोज कुमार, एएसआई राजेश सिंह, एएसआई सीपी सिंह, एएसआई जय प्रकाश पाठक समेत जीआरपी और आरपीएफ के मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल रहे।
जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी