ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी अलीगढ़ की संयुक्त कार्रवाई, शातिर चोर गिरफ्तार

प्रयागराज मंडल के अलीगढ़ स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹1,75,000 मूल्य के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ के नेतृत्व में दिनांक 21 जुलाई, 2026 को आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 7 की लिफ्ट के सामने स्थित टीन शेड के नीचे एक संदिग्ध युवक…

Read More

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कावंड यात्रा के मार्गों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय पाल शर्मा ने बुधवार को आगामी कावंड यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा श्रद्धालुओं एवं कावंड़ियों को श्रावण मास में शिवालयों में दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये, के दृष्टिगत दशाश्वमेध घाट, मनकामेश्वर मंदिर एवं कावंड यात्रा के मार्गों का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया एवं कावंड़ यात्रा से सम्बंधित व्यवस्थाओं…

Read More

राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई 26 से अधिक महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें महिला आयोग की मा0 सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। उन्होंने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने छोटे-मोटे प्रकरण को थाने स्तर पर ही पुलिस विभाग निस्तारण करने के लिए कहा है। मा0 सदस्य ने कहा कि राज्य…

Read More

डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

जियो टैगिंग, संरक्षण और शत-प्रतिशत सर्वाइवल पर दिया जोर रायबरेली-21 जुलाई 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वृक्षारोपण महाअभियान की प्रगति, पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा गंगा एवं हरित विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई…

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगरीय निकाय एवं डूडा योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

थीम आधारित पार्क, फसाड लाइटिंग व चौराहों के सौंदर्यीकरण कराए जाने के दिए गए निर्देश रायबरेली-21 जुलाई 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त नगरीय…

Read More

उप-जिलाधिकारियों के गैर-जनपद स्थानांतरण और नए डिप्टी कलेक्टर्स के आगमन के बाद प्रशासनिक फेरबदल

कानपुर-शासन द्वारा कानपुर नगर जनपद में तैनात उप-जिलाधिकारियों के गैर-जनपद स्थानांतरण और नए डिप्टी कलेक्टर्स के आगमन के बाद प्रशासनिक फेरबदल किया गया है जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनहित एवं शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिले में तैनात 7 डिप्टी कलेक्टर और उप-जिलाधिकारियों के नवीन तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नवागंतुक (नए आए) अधिकारियों को विभिन्न नगर मजिस्ट्रेट और उप-जिलाधिकारी पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को…

Read More

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में नवस्थापित हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ

कानपुर-जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में मंगलवार को नवस्थापित हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजय कला, प्राचार्य एवं अधिष्ठाता द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ. ऋचा गिरी, उप प्राचार्य तथा डॉ. सौरभ अग्रवाल, एसआईसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने की अपने संबोधन में डॉ रेनू गुप्ता ने कहा कि हाई डिपेंडेंसी यूनिट प्रसूति सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहाँ गंभीर लेकिन आईसीयू की आवश्यकता से कम स्तर की निगरानी वाली…

Read More

37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर में आधुनिक ‘ई-लाइब्रेरी’ का हुआ शुभारंभ

कानपुर-पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की राह आसान करने के उद्देश्य से मंगलवार को 37वीं वाहिनी पीएसी,कानपुर नगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी’ का भव्य शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग कानपुर अतुल शर्मा आईपीएस द्वारा किया गया पुलिस उपमहानिरीक्षक का वाहिनी आगमन पर सेनानायक बीबी चौरसिया (आईपीएस) द्वारा ट्रीपॉट भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया इसके पश्चात् मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ई-लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ने ई-लाइब्रेरी परिसर का भ्रमण व अवलोकन किया तथा…

Read More

माता-पिता व गुरुजनों की सेवा से टल जाती हैं जीवन की विपत्तियां : रुद्रेश्वर महाराज

कानपुर। वीरेश्वर धाम आश्रम के रुद्रेश्वर महाराज ने कहा कि युवाओं को अपने माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। उनके आशीर्वाद से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और व्यक्ति सही मार्ग पर आगे बढ़ता है।40 दिवसीय साधना पूर्ण करने के बाद कानपुर सेंट्रल पहुंचे रुद्रेश्वर महाराज का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला नौबस्ता स्थित एक निजी गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां आयोजित संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह में उन्होंने युवाओं से सनातन धर्म की बागडोर संभालने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों…

Read More

यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. अनुभाग ने ‘‘स्वच्छता से स्वागत‘‘ अभियान का किया आयोजन

गोरखपुर, 21 जुलाई, 2026ः मुख्यालय, गोरखपुर के यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. अनुभाग ने 20 जुलाई, 2026 को गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर ‘‘स्वच्छता से स्वागत‘‘ अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों के मध्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाये रखने के लिये जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुये स्वच्छता सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी गई तथा उन्हें…

Read More