यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. अनुभाग ने ‘‘स्वच्छता से स्वागत‘‘ अभियान का किया आयोजन

गोरखपुर, 21 जुलाई, 2026ः मुख्यालय, गोरखपुर के यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. अनुभाग ने 20 जुलाई, 2026 को गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर ‘‘स्वच्छता से स्वागत‘‘ अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों के मध्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाये रखने के लिये जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुये स्वच्छता सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी गई तथा उन्हें ‘स्वच्छता से स्वागत‘ बैज पहनाकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट) श्री अनिल कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. श्री अम्बरीश प्रकाश पाण्डेय, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट श्री महेश प्रताप सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थिति थे।
इस अवसर पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. श्री अम्‍बरीश प्रकाश पाण्‍डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल, रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाये रखने तथा यात्रियों को भी इसके लिये प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाये रखने तथा स्वच्छता के प्रति निरन्तर जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related posts

Leave a Comment