भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है और देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रही है। इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे भारतीय रेल के एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग के रूप में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है। आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को प्रयागराज के प्रतिष्ठित होटल कान्हा श्याम के सभागार में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल के माननीय सांसदों एवं उनके सम्मानित प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक की एक उच्च स्तरीय एवं महत्वपूर्ण बैठक का माननीय सांसद-अलीगढ़ श्री सतीश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।…
Read MoreCategory: राज्य
श्रीमती शीरत फातिमा ने ग्रहण किया वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/फ्रेट का कार्यभार
श्रीमती शीरत फातिमा ने दिनांक 09 जुलाई, 2026 को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/फ्रेट का कार्यभार ग्रहण किया। यह पद श्री अतुल यादव के स्थानांतरण के उपरांत रिक्त हुआ था।` कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्रीमती शीरत फातिमा प्रयागराज मण्डल में मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग के पद पर कार्यरत थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने परिचालन, संरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता तथा प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया। श्रीमती शीरत फातिमा ने…
Read Moreनिर्माणाधीन डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की
यागराज में विधिक शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न भवनों के डिजाइन एवं ड्रॉइंग का अवलोकन करते हुए प्रत्येक ब्लॉक में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सिविल कार्यों, टाइल्स, फॉल्स सीलिंग,…
Read Moreमण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
प्रयागराज 10 जुलाई मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में अटल आवासीय विद्यालय ग्राम बेलहट, तहसील कोरांव के शैक्षिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप निदेशक श्रम एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अटल आवासीय विद्यालय ग्राम बेलहट, तहसील कोरांव का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा, जिसके कारण प्रदेश के सभी अटल आवासीय विद्यालयों में अटल आवासीय विद्यालय ग्राम बेलहट, तहसील कोरांव प्रथम स्थान पर रहा। मण्डलायुक्त ने प्रधानाचार्य…
Read Moreतीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: केशव प्रसाद मौर्य
2027 के लिए पूरी मजबूती से लग जाएं कार्यकर्ता: केशव प्रसाद मौर्य जिला पंचायत सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने बुधवार को प्रयागराज पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि 2027 को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लग जाएं। सरकारी योजना के लाभार्थियों, बस्तियों में संपर्क करने का काम करें। प्रदेश में साढ़े 9 लाख नौकरी, बिना रिश्वत दिये बिना सोर्स के दी गई हैं…
Read Moreअखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर की गई बेबुनियाद टिप्पणी को लेकर आक्रोषित सपाइयों ने ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
प्रयागराज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर राममंदिर दान चोरी मामले में अभियुक्त टुन्नू यादव के संबंध होने, फोन पर बात करने को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा की जा रही बेबुनियाद, अनर्गल टिप्पणी एवं आपत्ति जनक सामग्री को लेकर आक्रोषित सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज़ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर महामहिम राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त सामग्री से न केवल एक वरिष्ठ जन नेता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है बल्कि समाज…
Read Moreगोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर सुरक्षा एवं हरियाली को बढ़ावा
गोरखपुर, दिनांक 08 जुलाई 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के गेट सं. 01 एवं 02 के मध्य नई फैंसिंग का कार्य किया गया है। स्टेशन निदेशक, गोरखपुर श्री रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उक्त क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। जोकि स्टेशन को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में…
Read Moreनगर निगम कार्यालय में महापौर गणेश केसरवानी से विधायकों की शिष्टाचार भेंट
नगर निगम कार्यालय, सिविल लाइंस में आज सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच माननीय विधायक श्री हर्षवर्धन बाजपेई जी एवं माननीय विधायक श्री दीपक पटेल जी ने महापौर गणेश केसरवानी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शहर के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई। भेंट के दौरान दोनों माननीय विधायकों ने दिनांक 6 जुलाई को यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब परिसर में निर्मित प्रेरणा पार्क में राष्ट्र निर्माण के महान प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटल बिहारी…
Read Moreमुख्य अभियंता (ग्रामीण) ने किया विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण, ट्रांसफार्मरों का लोड जांचकर दिए आवश्यक निर्देश
नवाबगंज। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को फाफामऊ उपखंड के अंतर्गत आने वाले कौड़िहार, नवाबगंज तथा फतेहपुर कायस्थान विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया तथा उन पर पड़ रहे विद्युत भार (लोड) की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता, लोड की स्थिति, रखरखाव व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता की समीक्षा की।…
Read Moreमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
प्रयागराज 08 जुलाई जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैंI बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं वितरित ऋण, लंबित प्रकरणों तथा लाभार्थियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित…
Read More