खाद्य प्रसंस्करण विभाग, प्रयागराज द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी जिसके अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी0एम0एफ0एम0ई0) संचालित है, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत सूक्ष्म खाद्य उद्योग को लाभान्वित कर कुशल और अकुशल रोजगार उत्पन्न करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना में एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) (अमरूद उद्योग) की स्थापना एवं पूर्व से स्थापित अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ पात्र होगी। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम न हो, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 08 हो,…
Read MoreCategory: राज्य
जनपद प्रयागराज में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती।
विभिन्न विद्यालयों में होगी भर्ती। किसी भी विद्यालय के बच्चे किसी भी विद्यालय में आ सकते हैं। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों में तिथिवार लगेगा शिविर। विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज श्री पी एन सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में प्रयागराज जिले में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया हैं । (1) सीताराम सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज फूलपुर प्रयागराज में 12 तथा…
Read Moreकेंद्रीय बजट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की प्रेस वार्ता
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026=2027 पर प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है जिसमें सुविधा के स्थान पर निर्णय शब्द आडंबर के स्थान पर सुधार तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन कल्याण को प्रधानता दी गई है।आत्मनिर्भरता को ध्रुव तारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों राजकोषीय संयम और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों तक…
Read Moreन्यायिक कार्य करने के दौरान अधिवक्ताओं का सहयोग अनुकरणीय: न्यायमूर्ति
न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर बार एसोसिएशन ने दी विदाई प्रयागराज। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। अंतिम कार्यदिवस पर आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को विदाई दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और कुबेर का पौधा भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के सदस्यों का…
Read Moreमहाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे ने गोरखपुर कैन्ट-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना का निरीक्षण किया
गोरखपुर 03 फरवरी, 2026: महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के साथ 03 फरवरी,2026 को गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक श्री बोरवणकर ने गोरखपुर कैन्ट-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के प्रथम चरण में गोरखपुर कैन्ट-कप्तानगंज खंड के दोहरीकरण कार्य एवं मध्यवर्ती स्टेशनों पर दोहरीकरण के अनुरूप सुधार एवं विकास कार्यों तथा संरक्षा का गहन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने अपने निरीक्षण का आरंभ गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य किमी सं-386/11-10 पर स्थित ब्रिज संख्या-02 के…
Read Moreयांत्रिक कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन
गोरखपुर, 03 फरवरी, 2026: यांत्रिक कारखाना,गोरखपुर में 03 फरवरी,2026 को यांत्रिक कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर महाकवि जयशंकर प्रसाद जी की जयन्ती मनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन एवं उसका प्रचार-प्रसार हम सभी का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि इस कार्यालय के शासकीय काम-काज में…
Read Moreरेलवे सुरक्षा बल मिर्जापुर का सराहनी कार्य
मिर्जापुर | दिनांक: 29.01.2026 वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, प्रयागराज श्री विजय प्रकाश पंडित के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “आहट” के अंतर्गत एक सराहनीय सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 29.01.2026 को आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर द्वारा गाड़ी संख्या 22948 सूरत स्पेशल एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान के दौरान 02 मानव तस्करों के चंगुल से 07 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया। प्राथमिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उक्त नाबालिग बच्चों को बालश्रम के…
Read Moreसमतावाद की स्थापना के लिए समर्पित हैं भंते महेंद्र -चंद्रभूषण सिंह यादव
महामना बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में स्थित भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के विहाराधिपति एवं पूर्व राज्य मंत्री भंते महेंद्र समता वाद की बौद्ध वैचारिकी की स्थापना हेतु सतत् प्रयत्नशील रहने वाले एक बौद्ध भिक्षु हैं जिनका जीवन समता वाद एवं बुद्धिज़्म के प्रचारार्थ पूर्णरूपेण समर्पित हैं,जिनके दीर्घायु की कामना है, उक्त बातें रामपुर कारखाना क्षेत्र स्थित डुमरी कार्यालय में बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र के जन्मदिवस पर उनके अनुयायियों द्वारा केक काटने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए भंते महेंद्र द्वारा दीक्षा प्राप्त सामाजिक न्याय मंच के जिला…
Read Moreप्रयागराज मंडल में जनवरी , 2026 में 63 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त
प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे, से दिनांक 30.01.2026 को 63 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए । इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से श्री अवनीश तिवारी, लोको पायलट/कानपुर ; श्री दिनेश कुमार, लोको पायलट/प्रयागराज ; श्री राज कुमार यादव लोको पायलट/कानपुर ; श्री रमा शंकर सिंह , लोको पायलट /कानपुर ; श्री सुदेश कुमार, लोको पायलट/कानपुर; श्री विनोद द्विवेदी, लोको पायलट/कानपुर ; श्री राजू टेकनीशियन II/ प्रयागराज ; श्रीमती पूनम श्रीवास्तव , टेलीकॉम कम वीसीओ सुपरिंटेंडेंट / प्रयागराज ; श्री योगेन्द्र कुमार मुख्य वाणिज्य निरीक्षक /अलीगढ को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शहीद दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में ‘शहीद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रेलवे बोर्ड और गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में ठीक प्रातः 11:00 बजे सायरन बजते ही मुख्यालय परिसर में सभी कार्य रोक दिए गए और…
Read More