जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएँ सकुशल संपन्न

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएँ सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। यह परीक्षाएँ परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी तथा संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित की गईं।
परीक्षा संचालन में डायट के समस्त प्रवक्ताओं ने पर्यवेक्षक के रूप में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप ने बाह्य पर्यवेक्षक के रूप में दायित्व निभाते हुए परीक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान किया।
पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई।

Related posts

Leave a Comment