आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के साथ योग शिविर, 253 लोगों ने लिया भाग

देवरिया, 8 जून: गायत्री शक्तिपीठ देवरिया के प्रांगण में आयुष विभाग द्वारा “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत योग शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 253 लोगों ने भाग लेकर योग का अभ्यास किया और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उठाया।

योग शिविर में प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, भुजंगासन, मर्कटासन सहित अनेक योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक जागृति ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिविर में गठिया, उदर रोग, वात रोग, अनिद्रा आदि बीमारियों से संबंधित रोगियों को परामर्श के साथ औषधियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जय राम यादव, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, फार्मासिस्ट उमेश मणि, वार्ड बॉय विकास मिश्रा, योग सहायक यतींद्र विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग एवं आयुष पद्धति के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

Related posts

Leave a Comment