Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल्स पुरुष युगल वर्ग की सेक्शनल प्ले स्पर्धा में फॉकलैंड आइलैंड्स के खिलाफ सीधे सेटों में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और फॉकलैंड आइलैंड्स के इयान बार्न्स और ऑलिवर थॉम्पसन को 6-3 और 10-1 के स्कोर से आसानी से हराया। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी

टीम ने लगातार चार जीत दर्ज की हैं और अब उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा जो ग्रुप का अंतिम अहम मैच होगा। इंग्लैंड ने भी अपने सारे मैच जीते हैं और अंकों के औसत के आधार पर शीर्ष पर है। पुरूष युगल वर्ग में चारों सेक्शन से शीर्ष दो दो टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी।

महिला एकल सेक्शन सी के चौथे दौर में भारत की नयनमोनी सैकिया ने जाम्बिया की माइल्डरेड एम को 2 . 0 से हराया।

Related posts

Leave a Comment