वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. (धौलपुर–बीना रेलखंड पर) के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर गिट्टी रहित ट्रैक (Ballast Less Track) का निर्माण कार्य किया जाना है। यह कार्य 20 नवंबर 2026 से 29 दिसंबर 2026 तक कुल 40 दिनों के लिए किया जाएगा। कार्य के दौरान यात्री ट्रेनों के परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित, आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ, नियंत्रित अथवा पुनर्निर्धारित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है |
1. गाड़ियों का निरस्तीकरण-
क्रं.सं. गाड़ी संख्या संचालन का दिन प्रभावी अवधि फेरे
1 05073 केएसआर बेंगलुरु-लालकुआँ मंगलवार 24.11.2026 से 29.12.2026 6
2 05074 लालकुआँ- केएसआर बेंगलुरु बेंगलुरु शनिवार 21.11.2026 से 26.12.2026 6
3 07075 हैदराबाद-गोरखपुर शुक्रवार 20.11.2026 से 25.12.2026 6
4 07076 गोरखपुर-हैदराबाद रविवार 22.11.2026 से 27.12.2026 6
2. गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन-
क्रमांक गाड़ी संख्या संचालन का दिन प्रभावी अवधि फेरे मौजूदा मार्ग परिवर्तित मार्ग
1 12174
उद्योग नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार 24.11.2026 से 29.12.2026 11 कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-बीना जं.-इटारसी जं. कानपुर सेंट्रल- हमीरपुर रोड- ओहन -जबलपुर जं.-इटारसी जं.
2 12108
सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार, रविवार 22.11.2026 से 27.12.2026 16 कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-बीना जं.-इटारसी जं. कानपुर सेंट्रल- हमीरपुर रोड- ओहन -जबलपुर जं.-इटारसी जं.
3 22583
छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अंत्योदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार 24.11.2026 से 22.12.2026 5 गोविंदपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-बीना जं.-इटारसी जं. गोविंदपुरी-कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड -ओहन -जबलपुर जं. – इटारसी जं.
4 12590
चर्लापल्ली-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार 19.11.2026 से 24.12.2026 6 इटारसी जं. बीना जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-कानपुर सेंट्रल इटारसी जं.- जबलपुर जं.-ओहन -हमीरपुर रोड- कानपुर सेंट्रल
5 11407
पुणे–लखनऊ एक्सप्रेस मंगलवार 24.11.2026 से 22.12.2026 5 इटारसी जं.-बीना जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-कानपुर सेंट्रल इटारसी जं.- जबलपुर जं.-ओहन -हमीरपुर रोड- कानपुर सेंट्रल
6 12410
हज़रत निज़ामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस शुक्रवार, रविवार 21.11.2026 से 29.12.2026 28 मथुरा जं. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-बीना जं. मथुरा जं.-बयाना जं. -सोगरिया-रुठियाई जं.-बीना जं.
7 12406
हज़रत निज़ामुद्दीन–भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस शुक्रवार, रविवार 20.11.2026 से 27.12.2026 12 मथुरा जं.- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-बीना जं. मथुरा जं. – बयाना जं. – सोगरिया – रुठियाई जं. – बीना जं.
8 14622
फिरोजपुर कैंट–हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस शुक्रवार 20.11.2026 से 25.12.2026 6 ग्वालियर जं.- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.- बीना जं. ग्वालियर जं. – गुना जं. जं. – बीना जं.
9 14314
बरेली- लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस शनिवार 21.11.2026 से 26.12.2026 6 ग्वालियर जं. – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. – बीना जं. ग्वालियर जं. – गुना जं.-बीना जं.
10 14320
बरेली–इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार 25.11.2026 से 23.12.2026 5 ग्वालियर जं. – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. – बीना जं. – संत हिरदाराम नगर – मक्सी जं. ग्वालियर जं. – गुना जं. – रुठियाई जं. – मक्सी जं.
11 09466
दरभंगा–अहमदाबाद विशेष किराया क्लोन विशेष सोमवार 23.11.2026 से 28.12.2026 6 गोविंदपुरी – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. – बीना जं. – रुठियाई जं. – गुना जं. गोविंदपुरी – इटावा जं. – ग्वालियर जं. – गुना जं.
12 09465
अहमदाबाद–दरभंगा विशेष किराया क्लोन विशेष शुक्रवार 20.11.2026 से 25.12.2026 6 गुना जं. – बीना जं. – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. – गोविंदपुरी गुना जं. – ग्वालियर जं. – इटावा जं. – गोविंदपुरी
13 11123
ग्वालियर–बरौनी मेल प्रतिदिन 20.11.2026 से 29.12.2026 40 ग्वालियर जं. – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. –– कानपुर सेंट्रल ग्वालियर जं. – इटावा जं. – कानपुर सेंट्रल
14 11124
बरौनी–ग्वालियर मेल प्रतिदिन 19.11.2026 से 28.12.2026 40 कानपुर सेंट्रल – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. – ग्वालिअर कानपुर सेंट्रल-इटावा जं. -ग्वालियर जं.
15 22129
तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार, रविवार 21.11.2026 से 27.12.2026 12 ललितपुर जं. – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. – महोबा ललितपुर जं.-खजुराहो-महोबा जं.
16 22130
तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार 23.11.2026 से 28.12.2026 11 महोबा जं. – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. – ललितपुर जं. महोबा जं.-खजुराहो- ललितपुर जं.
17 12944
उद्योगकर्मी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार 20.11.2026 से 25.12.2026 6 कानपुर सेंट्रल – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. – बीना जं. – इटारसी जं. कानपुर सेंट्रल – प्रयागराज जं. -मानिकपुर जं.- जबलपुर जं. -इटारसी जं.
3. गाडियों का आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन-
1. 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस –
शॉर्ट टर्मिनेट: 21.11.26 से 30.12.26 तक दतिया स्टेशन तक ही जाएगी।
2. 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस:
शॉर्ट ओरिजिनेट: 19.11.26 से 28.12.26 तक दतिया से ही संचालित होगी।
3. 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस:
शॉर्ट ओरिजिनेट: 20.11.26 से 29.12.26 तक ग्वालियर से ही संचालित होगी।
4. 12280 नई दिल्ली – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी ताज एक्सप्रेस:
शॉर्ट टर्मिनेट: 20.11.26 से 29.12.26 तक ग्वालियर स्टेशन तक ही जाएगी।
4. गाडियों की री-शेड्यूलिंग एवं नियंत्रण-
• री-शेड्यूलिंग (11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस): 20.11.26 से 29.12.26 तक झाँसी स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
• नियंत्रण (22196 / 02200 बांद्रा टर्मिनस-झाँसी एक्सप्रेस): 19.11.26 से 26.12.26 तक मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित (रोककर) चलाई जाएगी।

Related posts

Leave a Comment