राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन ने महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया चुनाव

डाक्टर शालू के द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण पर किया जा रहा था कार्य ,पूरी श्रद्धा व निष्ठा से करेंगी नई जिम्मेदारी का निर्वहन डा०शालू ________ रायबरेली। समाज में जनहित के कार्यों के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के द्वारा संगठन विस्तार को लेकर लगातार नई-नई नियुक्तियां की जा रही है बीते दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने संस्था के शीर्ष नेतृत्व की सहमति के उपरान्त डॉक्टर शालू कश्यप को राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया तथा संस्था के…

Read More

नाग पंचमी पर कुंडवल में खेल और संस्कृति का महाकुंभ:

भव्य कूद प्रतियोगिता एवं आल्हा का होगा आयोजन, लाखों की तैयारियां, आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा संवाददाता। रायबरेली। जनपद के ग्राम कुंडवल में इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व खेल, संस्कृति और सामाजिक सम्मान के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है। 17 अगस्त 2026 (दिन सोमवार) को आयोजित होने वाली भव्य कूद प्रतियोगिता एवं आल्हा कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और आसपास के गांवों के खिलाड़ी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की तैयारी…

Read More

जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान

रायबरेली- 07 अगस्त 2026, हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और इसमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं, निजी संस्थानों तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग व जनभागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान सफल को सफल बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर…

Read More

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा मार्ग परिवर्तन

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दानापुर मंडल में किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- 1. गाड़ियों का निरस्तीकरण- • 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-आसनसोल: दिनांक 20, 23, 27 एवं 30 सितंबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी: दिनांक 21, 24, 28 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कोलकाता: दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 22197…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी वैगन मरम्मत कारखाना ने ओपन माल वैगनों के लिए लॉकिंग एवं गाइडिंग तंत्र सहित डिटेचेबल ऊपरी बॉडी प्रणाली विकसित की

उत्तर मध्य रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाना , झांसी ने रेलवे माल वैगनों के लिए एक ऐसा अभिनव नवाचार विकसित किया है, जो विशेष रूप से ओपन माल वैगनों की संरचना से संबंधित है। इस नवाचार के अंतर्गत एक वियोज्य (डिटेचेबल) ऊपरी बॉडी विकसित की गई है, जिसे विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए लॉकिंग एवं गाइडिंग तंत्र की सहायता से वैगन के अंडरफ्रेम से अलग किया जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः आसानी से जोड़ा जा सकता है। यह नवाचार वैगन की साइड वॉल, एंड वॉल तथा…

Read More

उप मुख्यमंत्री जी ने ‘‘मेरा पम्प एप’’ का किया शुभारम्भ, पेट्रोल पम्प डीलरों के लिए डिजिटल प्रबंधन की नई शुरुआत

उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने शुक्रवार को सिविल लाइन्स स्थित होटल ब्लेसिंग्स इम्पीरिया में आयोजित कार्यक्रम में पेट्रोलियम रिटेल उद्योग के लिए विकसित अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘‘मेरा पम्प एप’’ का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए पेट्रोल पम्प डीलरों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं ऐप का लोकार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने…

Read More

छात्रों और युवाओं से दो घंटे संवाद करेंगे राहुल गांधी

छात्रों की गूंज अभियान की अनुगूंज सुनाई देगी आज। प्रयागराज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से जून में राजस्थान के कोटा से प्रारम्भ किये गये छात्रों की गूंज अभियान की अनुगूंज आज सुनाई देगी। प्रयागराज के केपी इंटर कालेज मैदान में राहुल गांधी दो घंटे तक छात्रों – युवाओं से संवाद करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी स्वराज भवन में बैठक करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राहुल के कार्यक्रम को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी प्रवक्ता हसीब…

Read More

स्पेशल बैक पेपर कराने के संबंध में….

आज जो छात्र-छात्राएँ बैक की समस्या को लेकर पीएनपी प्रयागराज पहुँचे थे, उन्हें आश्वासन दिया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर SCERT लखनऊ एवं सभी संबंधित डायट के प्राचार्यों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे मान्य किया जाएगा। डी.एल.एड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहा कहना है कि जिन भी प्रशिक्षुओं का बैक लगा हुआ है, उन्हें एक अतिरिक्त अवसर दिया जाए, ताकि उनका एक वर्ष खराब न हो। यदि बैक पेपर में अनावश्यक देरी…

Read More

छोटी-छोटी बातें कैसे बढ़ा देती हैं दूरियां, जिससे कमजोर हो जाता है रिश्ता

रिश्ता बनाना आसान हो सकता है, लेकिन उसे लंबे समय तक प्यार और भरोसे के साथ निभाना आसान नहीं होता। अक्सर लोग मानते हैं कि रिश्ते किसी बड़े झगड़े या बड़ी गलती की वजह से टूटते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर रिश्ते रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों, अनदेखी और कम होती बातचीत की वजह से कमजोर पड़ने लगते हैं। धीरे-धीरे बढ़ती हैं दूरियां रिश्तों में दूरियां अचानक नहीं आतीं। शुरुआत छोटी-छोटी बातों से होती है। जब पार्टनर एक-दूसरे से अपने मन की बात कहना कम कर देते हैं, तो…

Read More

डायबिटीज मरीजों के लिए Jowar और Barley रोटी क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। दवाओं के साथ जब तक आप सही डाइट नहीं लेंगे, हेल्दी लाइफस्टाइल को नहीं फॉलो करते हैं। तब तक ब्लड शुगर को कंट्रोल करना पॉसिबल नहीं है। डायबिटीज मरीजों के लिए डाइट में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को शामिल करना जरूरी है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का मतलब उन फूड्स से है, जो ब्लड में ग्लूकोज लेवल जल्दी नहीं बढ़ाते हैं। वहीं मौसम के हिसाब से भी अपनी डाइट में बदलाव करना जरूरी होता है।…

Read More