छात्रों की गूंज अभियान की अनुगूंज सुनाई देगी आज।
प्रयागराज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से जून में राजस्थान के कोटा से प्रारम्भ किये गये छात्रों की गूंज अभियान की अनुगूंज आज सुनाई देगी। प्रयागराज के केपी इंटर कालेज मैदान में राहुल गांधी दो घंटे तक छात्रों – युवाओं से संवाद करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी स्वराज भवन में बैठक करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राहुल के कार्यक्रम को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद के अनुसार राहुल गांधी चार्टेड विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वो सड़क मार्ग से स्वराज भवन पहुंचेंगे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे राहुल गांधी पार्टी के सांसद, विधयाक और प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव दृष्टिगत तैयारियों को लेकर विमर्श करेंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगभग दो घंटे तक कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद शाम को सिविल लाइन्स स्थित केपी इंटर कालेज ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वह छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं के साथ प्रतियोगी व भर्ती परीक्षाओ में पेपर लीक, नकल, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर सीधे संवाद करेंगे। वह मंच अकेले ही साझा करेंगे। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक युवाओं के भाग लेने की संभावना है। वहीं शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
छात्रों ने निकाली बाइक रैली
प्रयागराज: राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम के एक दिन पहले छात्रों ने बाइक रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन के बाहर बड़ी संख्या में जुटे एनएसयूआई, युवा और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली जुलुस निकाल कर शनिवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने रैली को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली, एलनगंज, गोविंदपुर, सलोरी, बघाड़ा के आदि क्षेत्रों में रह रहे युवाओं से गूंज कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
इस मौके पर: शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, अनुग्रह नारायण, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, दिनेश यादव, रजनीश सिंह, परवेज अख्तर अंसारी, मनोज पासी, सौरभ पाण्डेय, आदेश शर्मा, सत्यम कुशवाहा, जीतेन्द्र तिवारी समेत आदि लोग मौजूद रहें