तिलहर /शाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवियापुर में 25 वर्षीय युवक उमेश का शव पेड़ से लटका मिला था।जिसमें उचित कार्यवाही न होने के कारण शुक्रवार सुबह 9 बजे परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने रटा पुल पर शव रखकर तिलहर-निगोही मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर करीब 3-3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग चार घंटे तक मार्ग पूरी तरह बंद रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। जाम की सूचना पर तिलहर पुलिस मौके पर पहुंचीं और परिजनों को…
Read MoreDay: August 8, 2026
ढंखिया में देर रात चोरी, दीवार तोड़कर डेढ़ कुंतल मेंथा तेल ले उड़े चोर
सीतापुर। पहला विकासखंड के ग्राम पंचायत बिलौली बाजार अंतर्गत ढंखिया गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने पवन कुमार और रामेश्वर प्रसाद के घरों की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग डेढ़ कुंतल मेंथा का तेल चोरी कर ले गए। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के…
Read Moreमुख्यमंत्री सूचना प्रणाली (CMIS) के अंतर्गत विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
रायबरेली-07 अगस्त 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सूचना प्रणाली (CMIS) के अंतर्गत विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति, निर्धारित समयसीमा, गुणवत्ता तथा विभागवार उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सूचना प्रणाली प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की प्रभावी निगरानी का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैशबोर्ड पर…
Read Moreराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन ने महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया चुनाव
डाक्टर शालू के द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण पर किया जा रहा था कार्य ,पूरी श्रद्धा व निष्ठा से करेंगी नई जिम्मेदारी का निर्वहन डा०शालू ________ रायबरेली। समाज में जनहित के कार्यों के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के द्वारा संगठन विस्तार को लेकर लगातार नई-नई नियुक्तियां की जा रही है बीते दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने संस्था के शीर्ष नेतृत्व की सहमति के उपरान्त डॉक्टर शालू कश्यप को राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया तथा संस्था के…
Read Moreनाग पंचमी पर कुंडवल में खेल और संस्कृति का महाकुंभ:
भव्य कूद प्रतियोगिता एवं आल्हा का होगा आयोजन, लाखों की तैयारियां, आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा संवाददाता। रायबरेली। जनपद के ग्राम कुंडवल में इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व खेल, संस्कृति और सामाजिक सम्मान के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है। 17 अगस्त 2026 (दिन सोमवार) को आयोजित होने वाली भव्य कूद प्रतियोगिता एवं आल्हा कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और आसपास के गांवों के खिलाड़ी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की तैयारी…
Read Moreजनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान
रायबरेली- 07 अगस्त 2026, हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और इसमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं, निजी संस्थानों तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग व जनभागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान सफल को सफल बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर…
Read Moreनॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा मार्ग परिवर्तन
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दानापुर मंडल में किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- 1. गाड़ियों का निरस्तीकरण- • 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-आसनसोल: दिनांक 20, 23, 27 एवं 30 सितंबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी: दिनांक 21, 24, 28 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कोलकाता: दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 22197…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे के झांसी वैगन मरम्मत कारखाना ने ओपन माल वैगनों के लिए लॉकिंग एवं गाइडिंग तंत्र सहित डिटेचेबल ऊपरी बॉडी प्रणाली विकसित की
उत्तर मध्य रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाना , झांसी ने रेलवे माल वैगनों के लिए एक ऐसा अभिनव नवाचार विकसित किया है, जो विशेष रूप से ओपन माल वैगनों की संरचना से संबंधित है। इस नवाचार के अंतर्गत एक वियोज्य (डिटेचेबल) ऊपरी बॉडी विकसित की गई है, जिसे विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए लॉकिंग एवं गाइडिंग तंत्र की सहायता से वैगन के अंडरफ्रेम से अलग किया जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः आसानी से जोड़ा जा सकता है। यह नवाचार वैगन की साइड वॉल, एंड वॉल तथा…
Read Moreउप मुख्यमंत्री जी ने ‘‘मेरा पम्प एप’’ का किया शुभारम्भ, पेट्रोल पम्प डीलरों के लिए डिजिटल प्रबंधन की नई शुरुआत
उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने शुक्रवार को सिविल लाइन्स स्थित होटल ब्लेसिंग्स इम्पीरिया में आयोजित कार्यक्रम में पेट्रोलियम रिटेल उद्योग के लिए विकसित अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘‘मेरा पम्प एप’’ का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए पेट्रोल पम्प डीलरों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं ऐप का लोकार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने…
Read Moreछात्रों और युवाओं से दो घंटे संवाद करेंगे राहुल गांधी
छात्रों की गूंज अभियान की अनुगूंज सुनाई देगी आज। प्रयागराज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से जून में राजस्थान के कोटा से प्रारम्भ किये गये छात्रों की गूंज अभियान की अनुगूंज आज सुनाई देगी। प्रयागराज के केपी इंटर कालेज मैदान में राहुल गांधी दो घंटे तक छात्रों – युवाओं से संवाद करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी स्वराज भवन में बैठक करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राहुल के कार्यक्रम को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी प्रवक्ता हसीब…
Read More