गोरखपुर, 04 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही
04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 18 अतिरिक्त
फेरों के लिये किया गया है। फलस्वरूप 04137 ग्वालियर-बरौनी द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 नवम्बर, 2026 तक
प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को तथा 04138 बरौनी-ग्वालियर द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2026 तक
प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 18 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का मार्ग,
समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।
इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04,
शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20
कोच लगाये जायेंगे।
ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 18 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया