गोरखपुर, 04 सितम्बर, 2026ः पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने 04 सितम्बर, 2026
को रेलवे स्टेडियम कालोनी गोरखपुर स्थित पुनर्विकसित नंदन वन पार्क का उद्घाटन कालोनी के बच्ची अभिव्यक्ति से
फीता कटवाकर किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल
अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुनर्विकसित नंदन वन
पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए
इसमें विभिन्न प्रकार के 200 पौधे लगाये गए हैं। महाप्रबन्धक ने पार्क में लगाये गये बायोलॉजिकल पौधे, हरी घास,
बाउण्ड्री वाल, पाथ-वे एवं हाई मास्ट लाइट की गहनता से अवलोकन किया तथा उन्होंने कहा कि पार्क का
सौन्दर्यीकरण कर आधुनिक बनाया गया है। उन्होंने कालोनीवासियों से अपील की, कि इसकी स्वच्छता बनाये रखे
तथा इसका लाभ उठाये।
रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की
दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका कालोनीवासियों ने खुले मन से स्वागत किया। पुनर्विकसित इस पार्क में
त्रिभुजाकार सुंदर वॉकिंग पाथवे, आकर्षक एल.ई.डी. लाइटे, हाई मास्ट लाईट तथा आकर्षक डिज़ाइन वाले प्रवेश
द्वार लगाये गये है। साथ ही इस पार्क में मौलश्री, मोरपंखी, चांदनी, अशोक, चम्पा, मोगरा, कश्मीरी गुलाब सहित
200 प्रकार के पौधे लगाये गये, जो कालोनीवासियों को अपनी ओर आर्कषित करता है। यह पार्क कालोनीवासियों के
लिए मनोरंजन, शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा लोगों के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देगा साथ ही
बच्चों को खेलने के लिए एक उपयुक्त एवं साधन संपन्न स्थान मिल गया।
महाप्रबन्धक ने रेलवे स्टेडियम कालोनी गोरखपुर स्थित पुनर्विकसित नंदन वन पार्क का किया उद्घाटन