उत्कृष्ट कार्य सम्पादन करने वाले 06 कर्मचारियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ‘ घोषित

गोरखपुर, 08 सितम्बर, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष ‘चैतन्य‘, गोरखपुर में 08 सितम्बर, 2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सम्पादन करने वाले 06 कर्मचारियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में लखनऊ मंडल के गोरखपुर जं0 स्टेशन पर गाड़ी प्रबंधक के पद पर कार्यरत श्री रामेश्वर निषाद ने 11 जून, 2026 को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बी.सी.एन. मालगाड़ी का कार्यभार लेते समय लाईन संख्या-05 में टूटी हुई पटरी देखकर तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक खलीलाबाद को दिया, जिससे एक सम्भावित दुर्घटना को बचाया जा सका। लखनऊ मंडल के पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत श्री रवि कुमार यादव ने 19 जुलाई, 2026 को कार्य के दौरान डाउन मालगाड़ी के थ्रू पास होते समय देखा कि गार्ड की बोगी से 18वें एवं 14वें पहिए से चिंगारी निकल रहा है, तुरंत इसकी सूचना ट्रेन प्रबंधक एवं स्टेशन मास्टर बढ़नी को दिया। श्री यादव की सजगता एवं सतर्कता से एक सम्भावित दुर्घटना को बचाय जा सका।
वाराणसी मंडल के कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर कांटावाला के पद पर कार्यरत श्री अजीत कुमार ने 27 जुलाई, 2026 को कार्य के दौरान गाड़ी संख्या-14674 को थू्र सिगनल दिया तथा ऑफ साइड से ऑल राइट सिगनल मिलाने के क्रम में देखा कि गाड़ी के एस.एल.आर. कोच से धुँआ निकल रहा है। श्री कुमार ने तत्काल ट्रेन प्रबंधक को लाल सिगनल दिखाया और गाड़ी को रूकवाया। इस दौरान देखा कि ब्रेक बाइंडिंग है, जिसे ठीक कर गाड़ी को चलाया गया। श्री अजीत कुमार की सतर्कता एवं तत्परता से एक सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सका। वाराणसी मंडल के बेलथरा रोड स्टेशन पर फाटकवाला के पद पर कार्यरत श्री राजेश कुमार यादव ने 15 जून, 2026 को समपार संख्या-19 स्पेशल पर कार्य के दौरान देखा कि गाड़ी संख्या-15132 डाउन के पावरकार से आग की लपट निकल रही थी, जिसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दिया गया तथा कांटावाला द्वारा कुल आठ अग्निशामक यन्त्र का उपयोग कर आग को बुझाया गया। श्री यादव की तत्परता एवं सतर्कता से सम्भावित दुर्घटना को बचाया जा सका।
इज्जतनगर मंडल के सोनई स्टेशन पर गेटमैन के पद पर कार्यरत श्री रामराज मीना ने 29 जून, 2026 को समपार संख्या-332/सी पर कार्य के दौरान 55335 अप. के पास करते समय देखा कि एक पायदान लटका हुआ है और जमीन से टकरा रहा है, जिसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दिया गया। स्टेशन मास्टर द्वारा ठीक कर गाड़ी को संरक्षा पूर्वक चलाया गया। श्री मीना की सतर्कता से एक सम्भावित दुर्घटना को बचाया जा सका। इज्जतनगर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कानपुर अनवरगंज अन्तर्गत ट्रैकमैन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री विनय कुमार ने 18 जुलाई, 2026 को चौबेपुर-बर्राजपुर स्टेशनों के मध्य सीमित ऊँचाई के सब-वे संख्या-37/सी पर पेट्रोलिंग के दौरान किमी. 32/21 से 33/1 के मध्य स्लीपर का बैलास्ट खिसका हुआ देखा, जिसकी सूचना तत्काल सीनियर सेक्शन इंजीनियर को दिया। उसी समय बर्राजपुर से गाड़ी संख्या-19715 डाउन आ रही थी। श्री कुमार ने तत्काल लाल झंडी दिखाकर गाड़ी को रोका और सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर गाड़ी को आगे बढाया गया। श्री कुमार की सतर्कता से एक सम्भावित दुर्घटना को बचाया जा सका।
इन रेल कर्मचारियों की कार्य के प्रति सजगता, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है, जिसके लिये इन्हें महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Related posts

Leave a Comment