कानपुर-शहर में अवैध साइबर ठगी के नेटवर्क पर नकेल कसते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने जाजमऊ क्षेत्र स्थित एक कॉल सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है एडीसीपी ऑपरेशन्स सुमित सुधाकर रामटेके के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में चलाए गए इस छापेमारी अभियान से हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को जाजमऊ स्थित इस कॉल सेंटर से फर्जीवाड़े और साइबर ठगी की गतिविधियों के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनमें कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण संदिग्ध दस्तावेज शामिल हैं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए गिरोह के तार एक बड़े अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने की प्रबल आशंका है फिलहाल काकादेव व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से हिरासत में लिए गए सभी 11 अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बरामद लैपटॉप व मोबाइल के डेटा का फोरेंसिक विश्लेषण कराया जा रहा है, ताकि ठगी के शिकार हुए लोगों और बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन का पता लगाया जा सके पूछताछ पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएंगा
क्राइम ब्रांच की टीम ने जाजमऊ क्षेत्र स्थित एक कॉल सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की