Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

भारत 2028 में पहली बार एशियाई सीनियर वुशु चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा जिसमें पूरे महाद्वीप के 42 देशों के करीब 500 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आइची-नागोया में आयोजित एशियाई वुशु महासंघ कांग्रेस में इस फैसले को आधिकारिक मंजूरी दी गई। बैठक में भारत की ओर से भारतीय वुशु संघ के प्रतिनिधि के तौर पर सुहेल अहमद ने हिस्सा लिया।

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारतीय वुशु संघ के भूपेंद्र सिंह बाजवा को कांग्रेस के दौरान एशियाई वुशु महासंघ की कार्यकारी समिति का सदस्य नामित किया गया। चैंपियनशिप के 11वें चरण में खिलाड़ियों के अलावा विभिन्न देशों के कोच, निर्णायक, तकनीकी अधिकारी और खेल प्रशासकों के भी शामिल होने की उम्मीद है। बाजवा ने भारत को चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह भारतीय वुशु के लिए गर्व की बात है, लेकिन अब ध्यान एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर होना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment