दहियांवा ,होलागढ़ में प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा

पूजन,आरती के पश्चात पंडाल में गूंजे,भागवत भगवान…राधारानी सरकार के जयकारे।

शुक्रवार को दहियावां होलागढ़ में तहसील सोरांव के वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला के यहां श्रीमद् भागवत कथा का अमृत महायज्ञ अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक डॉक्टर श्यामसुंदर पाराशर जी के मुखारविंद से कथा का शुभारम्भ हुआ। उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए भक्ति ज्ञान,वैराग की कथा,गोकर्ण कथा का माहात्म्य बताते हुए उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवत प्राप्ति का सीधा मार्ग कथा, नाम जप,संकीर्तन ही उपाय है।इस अवसर पर मुख्य रूप से अयोध्या धाम के राष्ट्रीय स्वयंसेवक विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र,मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ल,अपर शासकीय अधिवक्ता रत्न कांत शुक्ला,अधिवक्ता ऋतु राज पाण्डेय,अधिवक्ता अल्केश मिश्रा,कृष्ण चंद्र पांडेय,जगदीश पटेल,आचार्य राम जी पाण्डेय,भीष्म नारायण त्रिपाठी,राजेश मिश्रा सुगौटी,अर्जुन साहू,अखिलेश तिवारी,अनंत कांत,मुकेश तिवारी,शिवम त्रिपाठी,बबलू जायसवाल,मनु शुक्ला,राजेश द्विवेदी,प्रियेश त्रिपाठी,शरद कुमार पाण्डेय ,बनवारी लाल पांडेय,श्याम लाल पांडेय,देवी प्रसाद त्रिपाठी,धीरज तिवारी,आशीष तिवारी,आयुष मिश्रा,आदि बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उपस्थित रहा।

Related posts

Leave a Comment