गोरखपुर, 30 अक्टूबर, 2026ः रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिये उन्हें शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, टैप, फिल्टर तथा पाइप लाइनों की निरन्तर निगरानी एवं रखरखाव का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों/स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा पेयजल को सुरक्षित बनाने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संवर्धन परीक्षण एवं रासायनिक विश्लेषण नियमित रूप से किये जा रहे हैं। रेल यात्रियों और कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना रेल प्रशासन की प्राथमिकताओं में से एक है और यह कार्य अभियान के रूप में निरन्तर चलता रहेगा।
लखनऊ मंडल पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों/स्वास्थ्य निरीक्षकों ने 12 प्रमुख स्टेशनों एवं 04 मुख्य आवासीय रेलवे कॉलोनियों में कुल 264 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण तथा 03 जीवाणु संवर्धन परीक्षण किये, जांचोपरान्त सभी जल नमूने निर्धारित मानक के अनुरूप पाये गये। इसी प्रकार, इज्जतनगर एवं वाराणसी मंडल पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों/स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा पानी की जाँच की जा रही है।