सफाई मित्रों का सम्मान और उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना हमारा दायित्व ही नहीं, सौभाग्य भी है : महापौर
प्रयागराज, 05 नवंबर 2026।
दीपावली एवं धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर नगर निगम कार्यालय, प्रयागराज स्थित नई बिल्डिंग हॉल में महापौर गणेश केसरवानी ने नगर निगम के सफाई मित्रों को उपहार किट वितरित कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सफाई मित्र हमारे नगर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और निष्ठा से ही प्रयागराज स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बना रहता है।
महापौर ने कहा कि सफाई मित्र दिन-रात मेहनत करके शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहारों के अवसर पर भी वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं। उनका सम्मान करना, उनकी खुशियों में शामिल होना तथा उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारा सौभाग्य भी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिवार के प्रत्येक कर्मचारी का योगदान शहर के विकास और स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर विधायक दीपक पटेल, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, पार्षदगण भोला तिवारी, बब्लू रघुवंशी, रितेश मिश्रा, अरुण मिश्रा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।