छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा

गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों में 30 नवम्बर, 2026 तक के लिये 13 नवम्बर, 2026 को सायं बर्थ की उपलब्धता निम्नवत है।

– गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती (दिल्ली) त्यौहार विशेष गाड़ी में 29 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 15, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 41 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 315 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 05977 गोरखपुर-डिब्रुगढ़ त्यौहार विशेष गाड़ी में 26 नवम्बर, 2026 को शयनयान श्रेणी में 17 बर्थ उपलब्ध है।
– बनारस से चलने वाली 05048 बनारस-कोलकाता त्यौहार विशेष गाड़ी में 24 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 790 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 03528 गोरखपुर-आसनसोल त्यौहार विशेष गाड़ी में 14 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 76, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 350 एवं शयनयान श्रेणी में 383 बर्थ; 21 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 65, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 304 एवं शयनयान श्रेणी में 101 बर्थ तथा 28 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 342 एवं शयनयान श्रेणी में 360 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 05634 गोरखपुर-नारंगी (गुवाहाटी) त्यौहार विशेष गाड़ी में 15 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 187 बर्थ तथा 29 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 145 बर्थ उपलब्ध है।

यात्रीगण इन विशेष ट्रेनों में बर्थ आरक्षित कराकर अपनी यात्रा को सुखद एवं आरामदेह बनावें।

Related posts

Leave a Comment