शाहजहाँपुर। जब किसी घर में असमय मौत होती है, तो दुख के साथ-साथ सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि दूर बैठे अपनों के आने तक शव को कैसे सुरक्षित रखा जाए। तिलहर और आसपास के गांवों के लोग बरसों से इसी दर्द से गुजर रहे थे। अब इस दर्द को समझते हुए तिलहर की शान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ कुमार सिंह गांधी ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
उन्होंने दो डेड बॉडी फ्रीजर समाज को समर्पित कर दिए हैं। तिलहर क्षेत्र में अब तक शव को सुरक्षित रखने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। किसी परिवार में रात में या अचानक निधन हो जाता था तो परिजन परेशान हो जाते थे। गर्मी में शव को ज्यादा देर तक रखना मुश्किल हो जाता था। बेटा दिल्ली में, बेटी लखनऊ में, भाई बाहर नौकरी पर – सबके आने का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन शव को रखने की व्यवस्था नहीं थी। यही सबसे बड़ी मजबूरी थी। सौरभ कुमार सिंह गांधी ने इसी मजबूरी को समझा और लोगों के दुख को अपना दुख मानकर आगे आए। सौरभ कुमार सिंह गांधी की यह पहल सिर्फ दो फ्रीजर देने तक सीमित नहीं है। यह उस सोच को दिखाता है कि सुख में तो सब साथ होते हैं, असली सेवा तो दुख में साथ खड़े होने में है। अब किसी गरीब हो या अमीर, किसी भी परिवार को दुख की घड़ी में दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। शव को सम्मान के साथ सुरक्षित रखा जा सकेगा और परिजन शांति से अंतिम संस्कार की तैयारी कर सकेंगे। क्षेत्र में खुशी और सराहना इस पहल के बाद तिलहर सहित आसपास के गांवों में लोगों ने सौरभ कुमार सिंह गांधी की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनसेवा के कार्यों में वह हमेशा सबसे आगे रहते हैं। पहले भी वह समाज हित के कई कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने दिल जीत लिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सुविधा आने वाले लंबे समय तक हजारों परिवारों के काम आएगी।
सौरभ कुमार सिंह गांधी की मानवता की मिसाल : समाज को समर्पित किए दो डेड बॉडी फ्रीजर