रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि गाड़ी सं. 11093/11094 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)–बनारस (BNRS) महानगरी एक्सप्रेस के परिचालनीक कारण से गाड़ी सं में परिवर्तन एवं निम्न स्टेशन ठहराव समय में संशोधन किया गया है । जिसका विवरण निम्नवत है।
यह परिवर्तन प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 20.01.2027 से प्रभावी होगा।
विवरण निम्नवत है।
• वर्तमान गाड़ी संख्या 11093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–बनारस एक्सप्रेस को संशोधित कर गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस से संचालित किया जाएगा।
• वर्तमान गाड़ी संख्या 11094 बनारस–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को संशोधित कर गाड़ी संख्या 22178 बनारस–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस संचालित किया जाएगा।
संशोधित समय-सारणी
• गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन (BSB) पर 03:20 बजे आगमन कर 03:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा बनारस (BNRS) 03:40 बजे पहुँचेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)–बनारस (BNRS) महानगरी एक्सप्रेस के परिचालनीक कारण से गाड़ी सं में परिवर्तन