श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि

करौली शंकर द्वारा श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन छोड़ने के पश्चात की जा रही बयानबाजी पर अखाड़े ने जताई आपत्ति

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण मुट्ठी गंज प्रयागराज के द्वारा कानपुर के करौली शंकर के द्वारा श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण को छोड़कर जाने को लेकर विवादित बयान दिए जाने पर प्रेसवार्ता आयोजित किया प्रेस वार्ता करते हुए अखाडे के सचिव मंहत जगतार मुनि ने कहा कि
जब करौली शंकर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने के लिए आए उसी समय सभी पंच अखाड़े की ब्रांच श्री नव दुर्गा मंदिर अलीगढ़ में नवरात्रि कर रहे थे तब ये वहां पहुंचे तब इसने झूठ बोलकर कहा कि मैं नया उदासीन अखाड़े से संबंधित हूं लेकिन और अखाड़े वाले मुझे अपनी ओर खींचने में लगे हैं और हरि गिरि जी भी मुझे अपने अखाड़े में लेना चाहते हैं लेकिन मैं नया उदासीन अखाड़े में रहना चाहता हूं और मैं चाहता हूं कि आप मुझे आचार्य महामंडलेश्वर का पद दे दें तब पंचों ने कहा हमारे यहां आचार्य महामंडलेश्वर बनाने की पद्धति नहीं है तो उसने कहा कि मुझे महामंडलेश्वर ही बना दो तब पंचों ने कहा कि हमारे यहां तो कुंभ के समय पर सभी भेग भगवान रहते है तब हम महामंडलेश्वर बनाते हैं तब करौली शंकर ने कहा की महाराज जी हरि गिरि जी मेरे ऊपर दबाव बना रहे हैं और अखाड़े वाले भी मेरे पीछे लगे हैं अभी आप कैसे भी करके आप अपने अखाड़े से मुझे महामंडलेश्वर बना दीजिए और कुंभ के समय पर अच्छे तरीके से कर लेंगे तब उनकी इस परिस्थितियों के विचार करते हुए उनके आग्रह पर करौली शंकर को मंडलेश्वर बना दिया कुछ समय के बाद इन्होने अखाड़े में एक कार्यक्रम किया जिसमें कई हजार लोगों को इन्होंने बुलाया और अखाड़े में बुलाकर के अखाड़े की मर्यादा के विपरीत जाकर इन्होने तंत्र मंत्र जैसे पाखंड किया जो हमारे यहां उदासीन परंपरा में नहीं किया जाता क्योंकि हमारे अखाड़े में सभी देवी देवताओं की पूजा आराधना की जाती है पर किसी भी प्रकार से पाखंड तंत्र मंत्र ढोंग नहीं किया जाता और इन्होने अखाड़े की सबसे बड़ी मर्यादा को तोड़ते हुए जहां पर जगतगुरू आचार्य श्री श्रीचंद्र भगवान की पूजा होती है उसी के पास अखाड़े की मर्यादा को तोड़ते हुए अपने गुरुओं की फोटो लगा दी और मदिंर का दान पात्र हटा कर अपना दान पात्र लगाकर रसीदें काट कर धन उगाई करने लगे और अपनी परंपरा के अनुसार लोगों से पूजा कराने लगे उस समय पंच नासिक कुंभ की व्यवस्थाओं के लिए नासिक गए थे कोठारी जी हरिद्वार थे कोठारी अन्य कार्यों में व्यस्थ हो गए तो इसने सभी अखाड़े की मर्यादा को तोड़ दिया इसने लोगों से बहुत पैसे लिया और पूरे अखाड़े में गंदकी कर दी जब इस बात का पता पंचों को चला तो इससे पंचों को बड़ा कष्ट हुआ और पंचों ने इसी बात को लेकर शंकर करौली के ऊपर एक्शन लेते हुए आपत्ति जताई और जब शंकर करौली को पता चला कि पंच रुष्ठ हो गए हैं तो ये अखाड़े में नहीं आए क्योंकि इसने गलती की थी और अखाड़े की मर्यादा तोड़ी थी और ये जान गया कि पंच अब मुझे अखाड़े में नहीं रखेंगे तो ये इधर-उधर की गलत शलत बातें करने लगा और अब अखाड़ा छोड़ने के पश्चात उनके द्वारा अखाड़े के संबंध में दिए जा रहे कथित भ्रामक एवं आपत्तिजनक बयानों पर अखाड़े ने गंभीर आपत्ति व्यक्त की है। जगतार मुनि ने आगे कहा कि
श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण अपनी धार्मिक परंपराओं, सिद्धांतों एवं मर्यादाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संस्था के पदाधिकारी स्पष्ट कराना चाहते हैं कि किसी व्यक्ति के संस्था छोड़ने से संस्था की प्रतिष्ठा, परंपरा और कार्यप्रणाली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और कहा कि हमर अखाड़ा पूर्ण रूप से सनातन धर्म की परंपरा का निर्वहन करते हुए भारतीय संवैधानिक नियमों का पालन करता है अगर किसी भी प्रकार से कोई भी व्यक्ति हमारे अखाड़े को बदनाम करने की साजिश करता है
उसके खिलाफ कानूनी रूप से कठोर कार्रवाई करने के लिए हम बाध्य होंगें प्रेस वार्ता में श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के मंहत दुर्गा दास जी भी ने मौजूद रहे और उन्होंने भी आपत्ति जताई
सचांलन अखाड़े के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया।

Related posts

Leave a Comment