नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को वृहद रोजगार मेला, 25 कंपनियां होंगी शामिल

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को एक दिवसीय मेगा जाब फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सरपतिपुर परिसर स्थित मानस फार्म में आयोजित रोजगार मेले में करीब 25 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इसका आयोजन विश्वविद्यालय का कारपोरेट रिसोर्स सेल (सीआरसी) क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहयोग से कर रहा है।

शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को कंपनियों से सीधे जोड़ना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, आईटी, दूरसंचार, रिटेल, विनिर्माण, आटोमोबाइल, वेयरहाउसिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें स्नातक-परास्नातक उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी और डिप्लोमा धारक शामिल हो सकेंगे।कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन करेंगी। प्रशिक्षु के अवसर भी उपलब्ध होंगे। मेगा जाब फेयर के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार तिवारी और समन्वयक शांतनु खरे ने बताया कि रोजगार मेले में पंजीकरण और सहभागिता निश्शुल्क है।

Related posts

Leave a Comment