तट पर बैठा देख दांतो तले उंगली दबा लेते हैं श्रद्धालु,कहते हैं वाह सरदार जी वाह।
प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ प्रथम स्नान पर्व “पौष पूर्णिमा” के अवसर पर विभिन्न सूक्ति वाक्य लिखे प्ले कार्ड लेकर सगम तट घाट में बैठकर व भ्रमण कर भिक्षा चाहिए-भिक्षा चाहिए कि नदियों,पर्यावरण,धर्म,मन,संगम,वायुमंडल प्रदूषण मुक्त रखें का वचन व संकल्प ले यही भिक्षा हमारी है।
सरदार पतविंदर सिंह सगम तट पर बैठकर स्वच्छता जन-जागरूकता के प्रति घाट में स्नान को आए हुए श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर निवेदन करते है कि जिस प्रकार आप घाट में दान-पुण्य कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार हमें भी भिक्षा के रूप में वचन देकर जाएं कि हम घाट को स्वच्छ स्वयं जरूर करेंगे और लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगेl सरदार पतविंदर सिंह श्रद्धालुओं से रूबरू होकर निवेदन करते है कि धार्मिक महोत्सव में भक्तों,धर्म को स्वच्छता जरूर।संगम घाट पर गंगा-यमुना एवं उसके घाट,तट को स्वच्छ रखने का संकल्प के रूप में वचन लेते हैं आए हुए माघ मेला /अर्धकुंभ /महाकुंभ में श्रद्धालुओं से सरदार पतविंदर सिंह मेले में प्ले कार्ड में स्लोगन लिखकर सामाजिक कार्य अपने सहयोगियों के साथ करते हैंl
सौरभ यादव ने बताया कि पैसे नहीं बल्कि गंगा यमुना और उनके तट को स्वच्छ रखने की मांग करते हैं उन्होंने कहा कि ना पैसा चाहिए ना कोई मूल्यवान वस्तु यह सब मेरे लिए अपमान के समान होगा। धर्म की नगरी में पान,गुटखा,तंबाकू का नशा ना करें।श्रद्धालुओ ने सरदार पतविंदर सिंह के सामाजिक जन जागरूकता कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते रहे।