मऊआइमा में मनाया गया अनाथ बच्चों का जन्मदिन

मऊआइमा । प्रयागराज जनपद के मऊआइमा में अनाथ बच्चों का जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसका नाम बच्चों की मुस्कान का महाकुंभ नाम दिया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप खत्री व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मनीष साहू व मुदित खत्री रहे । यह कार्यक्रम हैप्पी लाइफ फैमिली एंड वेलफेयर सोसाइटी व व्यापार मंडल मऊआइमा प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मऊआइमा हनुमानगढ़ी देव पब्लिक स्कूल में भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों ने अपने अपने विचारों व्यक्त किया इस दौरान भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मनीष साहू ने अपने शायराना अंदाज में कहा कि “है जिंदगी का मकसद औरो के काम आना” यह जीवन भगवान ने इस लिये दिया है कि हम किसी और के काम आ सके भगवान हमे इस लिये पैसे देते है कि हम अपने से छोटे लोगो की मदद कर सके किसी। अनाथ बच्चों की खुशियों के लिये थोड़ा बहुत अगर खर्च करके इनके चेहरे पर अगर मुस्कान आती है तो प्रभु हमे दोगुना हमारे ऊपर व हमारे परिवार को खुश रखता है आज इसी क्रम में आनाथ बच्चों का जन्मदिन मनाया गया है और उन सभी बच्चों को उनके जन्मदिन के अवसर पर गर्म कपड़े ,व अन्य उपहार भी भेंट किया गया जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिली यही असली जीवन है कि हम दूसरों चेहरे पर मुस्कान ला सके । इस संस्था के संस्थापक जितेश केसरवानी है कार्यक्रम का संचालन अनिल केसरवानी ने किया यह कार्यक्रम व्यापार मंडल व व्यापारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ सभी ने कुछ न कुछ अपनी तरफ से बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट किया कार्यक्रम के समापन पर जितेश केसरवानी ने आये सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया । इस मौके पर प्रयागराज जीरो रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र साहू ,समाजसेवी विनय मोदनवाल, रुचि खत्री ,अनामिका मौर्य,मीरा मौर्या ,आकांक्षा ,ऋषिकेश , संजय साहू , अखिल पांडे ,मोहम्मद अली नयाब ,मो0 अख्तर , आशीष केसरवानी आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment