सोरांव। सोमवार को सोरांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एसआईआर को लेकर एक सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी उत्तर मौर्या व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रवासी हौसला प्रसाद पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा वंदे मातरम् के साथ की गई।एसआईआर पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा गंगापार उत्तर मौर्या ने कहा कि इसी वोटर लिस्ट से 20 साल तक चुनाव होंगे 6 जनवरी को नई वोटर लिस्ट आने पर उसका अवलोकन कर नए नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 गलत नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 तथा नाम संशोधन के लिए फॉर्म 8 जरूर भरवा दें। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने सभी कार्यकताओं को निर्देश दिया कि सभी काम छोड़कर केवल एसआईआर का काम करना है।विशिष्ट अतिथि जिला प्रवासी हौसला प्रसाद पाठक ने कहा कि अटल सरल और सहज व्यक्तितत्व के धनी थे उनके द्वारा पार्टी और समाज के लिए किया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि एसआईआर से महत्वपूर्ण कोई कार्य नहीं है सूची प्रकाशन के बाद हमें अधिक मेहनत करनी जब वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं होगा तो वोट कैसे देंगे इसलिए हर हाल में ए एस डी वोटर की पहचान कर उन्हें फॉर्म 6 भराकर वोटर लिस्ट में जोड़ना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल, रामपलट पटेल, ब्लॉक प्रमुख सोरांव प्रदीप सरोज, ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा पूर्व ब्लॉक प्रमुख मऊआइमा सुधीर मौर्या, विजय पटेल,जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजीव द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कुलदीप सोनी,राजकुमार गुप्ता, आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान की अध्यक्षता में हंडिया में भी एसएसआई को लेकर भारतीय जनता पार्टी गंगापार का सम्मेलन आयोजित किया गया।
एसआईआर को लेकर भाजपा का सोरांव विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया