अधिवक्ता निरीह नहीं समाज का अग्रणी नेतृत्वकर्ता है : राकेश पाण्डेय
विधान परिषद में अधिवक्ताओं की सीट सुनिश्चित हो : एन सी राजवंशी
प्रयागराज। अधिवक्ता निरीह नहीं समाज का अग्रणी नेतृत्वकर्ता है यह बाते इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कही।अधिवक्ताओं के हित में बार काॅउन्सिल की भूमिका विषय पर दिशा दशाएँ मासिक पत्रिका के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोलते हुए राकेश पाण्डेय ने कहा कि अधिक्ता सक्षम है।कभी-कभार ऐसी विषम परिस्थितियां बनती है जब प्रशासन से अधिक्ता को भिड़ंत हो जाती है तो इस स्थित में हम सब एक साथ खड़े होकर उसके निराकरण करवाने का कार्य करते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी ने कार्यक्रम में कहा कि विधान परिषद में अधिवक्ताओं की सीट सुनिश्चित हो। इस अवसर पर दिशा दशाएं मासिक पत्रिका के सम्पादक ओपी पाल ने कहा कि एक अधिवक्ता को संविधान में निष्ठा दिखाते हुए कार्य करना चाहिए। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिव कुमार पाल डिप्टी सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार एवं डॉ. बालकृष्ण पाण्डेय अध्यक्ष, उ.प्र. राज्य परिषद, प्रयागराज, अध्यक्ष, रामायण मेला समिति श्रृंग्वेरपुर जिला बार एसोसिएशन इलाहाबाद के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम कटरा प्रयागराज स्थित राम वाटिका में हुआ। इस अवसर पर
संविधान की प्रतियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश चन्द्र राजवंशी (एन. सी. राजबंशी जी)पूर्व अध्यक्ष, उ०प्र० बार काउन्सिल एवं पूर्व अध्यक्ष, हाईकोर्ट इलाहाबाद बार एसोसिएशन इलाहाबाद ने की। कार्यक्रम में राकेश तिवारी पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन इलाहाबाद, जैनेन्द्र सिंह बघेल वरिष्ठ अधिवक्ता,देवेन्द्र तिवारी,धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, धामू पाल, रमाकान्त श्रीवास्तव ,प्रशान्त कुमार मौर्य समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।