स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, इलाहाबाद में महिला अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद ने लिया संज्ञान,

प्रयागराज। आज दिनांक 20.05.2026 को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, इलाहाबाद में जूनियर चिकित्सकों द्वारा महिला अधिवक्ताओं के साथ किए गये प्राणघातक हमले का संज्ञान ग्रहण करते हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के नवीन पदाधिकारी कक्ष में दोपहर 01:10 बजे कार्यकारिणी की एक आपात बैठक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डे, वरिष्ठ अधिवक्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन महासचिव श्री अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डे, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं महासचिव श्री अखिलेश कुमार

शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि कल सुबह (10 बजे तक) पुलिस प्रशासन द्वारा घटना में संलिप्त जूनियर डाक्टरों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करके उन्हें गिरफ्तार नही किया जाता तो हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद अपने स्तर से कार्यवाही करने को बाध्य होगा। उन्होंने आगे कहा

इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राधा कान्त ओझा ने न्याय कक्ष संख्या-21 में उक्त घटना जानकारी का स्वतः संज्ञान लेने हेतु आग्रह किया जिसमें अदालत ने अपर महाधिवक्ता श्री मनीष गोयल जी को उक्त घटना की समस्त जानकारी कल सुबह 10 बजे प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।

तत्पश्चात सायंकाल 04:30 बजे अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्र एवं डी०सी०पी०

महानगर श्री मनीष कुमार शाण्डिल्य ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के पदाधिकारी कक्ष में उपस्थित होकर माननीय अध्यक्ष एवं महासचिव सहित समस्त पदाधिकारियों के समक्ष दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने उपरोक्त घटना में संलिप्त जूनियर डाक्टरों के विरूद्ध समुचित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करने का आश्वासन दिया और कहा कि कल दिनांक 21.06.2026 को सुबह 10 बजे तक प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के समक्ष उपलब्ध करायेगें।

अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राकेश पाण्डे ने सम्मानित अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा यदि कल सुबह तक पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही व गिरफ्तारी नही करती है तो कल दिनांक 21.06.2026 को दोपहर 01:00 बजे कार्यकारिणी की बैठक आहूत करके प्रकरण में दोषियों जूनियर डाक्टरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आगे की रणनीति तय की जायेगी।

उक्त अवसर श्री कमलेश कुमार द्विवेदी (के.के. द्विवेदी) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वश्री अमित कुमार सिंह (सोनू), विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण (उपाध्यक्षगण), बैरिस्टर सिंह (संयुक्त सचिव, प्रशासन), शशि कुमार द्विवेदी “उग्र” (संयुक्त सचिव, लाइबेरी), रामेश्वर दत्त पाण्डेय (आर.डी.) (संयुक्त सचिव प्रेस), बिन्दु कुमारी (संयुक्त सचिव महिला), अंजनी कुमार मिश्र (कोषाध्यक्ष), अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह (सेंगर) (कार्यकारिणी सदस्यगण) सर्वश्री हरबंश सिंह, अमित दुबे, सत्यम पाण्डेय, सर्वेश दुबे, अभिषेक तिवारी, शशि प्रकाश सिंह, प्रदीप तिवारी ‘देवधर’, मनीष द्विवेदी, चन्द्र कान्त द्विवेदी, प्रशान्त सिंह ‘रिंकू’, श्याम मिश्र, ऊष्मा मिश्रा, सोनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

उपरोक्त समस्त जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस श्री रामेश्वर दत्त पाण्डेय (आर०डी०) द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Related posts

Leave a Comment