देवरिया में ताइक्वांडो खिलाड़ियों का परचम, डीएम ने किया सम्मानित

देवरिया, 20 मई: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे देवरिया के खिलाड़ियों को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि खिलाड़ी पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाएं।

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी पब्लिक स्कूल खुखुंदू के कक्षा सात के छात्र अयान बिन लियाकत ने स्वर्ण पदक जीता। अयान ने असम, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को हराया। वहीं सारिंसा द्विवेदी ने मिजोरम और पंजाब के खिलाड़ियों को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में प्रशिक्षक गिरीश सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास जरूरी है। खेल युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। प्रशासन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देगा।

इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया और महासचिव अजय जायसवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

सम्मान समारोह में प्रशिक्षक कुंदन मणि, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह, अशोक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, माधव वर्मा, प्रियंका कुमारी, अंकित चौहान, आशीष सिंह, अभिमन्यु सिंह, रिंकू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment