प्राथमिक विद्यालय कासमपुर में ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर का हुआ सफल आयोजन

सीतापुर, प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई 2026 से 19 मई 2026 तक ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा चार एवं पांच के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की प्रतिदिन 2 घंटा तक बच्चों को भारतीय भाषा संस्कृति एवं उर्दू का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।
उर्दू की शिविर संचालिका निदा जैदी तथा संस्कृत की शिविर संचालिका रानी आशा रानी ने टी एल एम के माध्यम से बच्चों को दैनिक बोलचाल में प्रयुक्त होने वाले शब्द, संख्या, गीत एवं श्लोक आदि सरल एवं रोचक तरीके से सिखाए। बच्चों ने अत्यंत रुचि एवं उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया।
दिनांक 19 मई 2026 को शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा रानी ने शिविर में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम की सराहना अभिभावकों एवं ग्रामीणों द्वारा की गई।

Related posts

Leave a Comment