नितिन नवीन जी के जन्मदिवस पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा भव्य शुभकामना कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी के जन्मदिवस के अवसर पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रजनीकांत श्रीवास्तव ने आदरणीय नितिन नवीन जी को मिठाई खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
इस अवसर पर रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि आदरणीय नितिन नवीन जी का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। उनके कुशल संगठन कौशल, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता से देशभर के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा “सेवा, समर्पण और संगठन” की भावना के साथ देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है और नितिन नवीन जी जैसे ऊर्जावान नेतृत्वकर्ताओं के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी नितिन नवीन जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। वातावरण “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

Related posts

Leave a Comment