जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह को बर्खास्त करने और यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की सिफारिश की गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 2018 में स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर राज्य द्वारा सिंह को दिए गए वीरता पदक को वापस लेने की भी सिफारिश की है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी क्योंकि हम ऐसे लोगों को आश्रय या सुरक्षा देने में विश्वास नहीं करते हैं जिनकी बल, राष्ट्र और अपने लोगों के प्रति कोई निष्ठा नहीं है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने शनिवार को सिंह को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों नवीद बाबा और अल्ताफ के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक अज्ञात वकील भी था जो आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था।
Related posts
-
पिछली सरकार के समय सरकारी नौकरियों की होती थी नीलामी, सपा पर CM Yogi का आरोप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया... -
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM धामी, राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से... -
UP में किसे मिलेगी BJP की कमान? अमित शाह ने केशव मौर्य को ‘मेरे मित्र’ बोलकर क्या संदेश दिया है?
लंबे इंतजार के बाद, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की घोषणा होने की उम्मीद...