मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत स्वयं के व्यवसाय का मालिक बन अत्यंत खुश हैं श्री महेन्द्र कुमार

सरकार द्वारा सतत् रूप से प्रदेश के युवाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा जहाँ एक ओर युवाओं के स्वरोजगार/रोजगार के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे, वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार/रोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण, युवा उद्यमी योजना जैसे अनेक योजनाओं का संचालन विभिन्न विभागों के माध्यम से किया जा रहा है। इन स्वरोजगार/ रोजगार योजनाओं में शासन द्वारा युवाओं को अपने व्यवसाय के लिए ऋण देने के साथ ही अनुदान भी प्रदान किये जाते हैं। आज प्रदेश के अनेक युवा इन कल्याणकारी योजना का लाभ स्वयं का व्यवसाय कर अपने परिवार को एक बेहतर जिंदगी देने के साथ अन्य को भी रोजगार देने के लिए सक्षम हो गए हैं।

ऐसा ही उदाहरण प्रयागराज जिले के ग्राम बांका जलालपुर में भी देखने को मिला। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का लाभ लेकर महेन्द्र कुमार ने उद्योग विभाग द्वारा इडिंयन बैंक बांका जलालपुर ब्रांच से ऋण प्राप्त कर कृष्णा आइसक्रीम का मालिक बना।

महेन्द्र बताते हैं कि सदैव उनके मन में स्वंय का व्यवसाय शुरू करने की मंशा थी जो प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से पूरी हो सकी। महेन्द्र कुमार बताते है कि जिला उद्योग के माध्यम से उन्हें इस योजना की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसके संदर्भ में उन्होंने उद्योग विभाग में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत किया तथा शीघ्र ही उनका प्रकरण स्वीकृत कर इडिंयन बैंक के माध्यम से उन्हें आइसक्रीम उद्योग के लिए 5.00 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत कर दिया गया। जिसमें शासन की योजना अंतर्गत 0.50 लाख रूपये अनुदान राशि भी प्रदान की गई है। साथ ही साथ ब्याज मुक्त ऋण से मुझे कार्य करने में बहुत सुविधा मिली हैं। योजना से प्राप्त लाभ से स्वंय के व्यवसाय का मालिक बनने से खुथ हैं तथा एक अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं एवं 2 से 4 बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। जिसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद प्रेषित कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment