नवाबगंज: अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर पी गौतम ने अपने पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह पटेल का सर्किट हाउस में केक काटकर जन्मदिन मनाया और कहा कि अपना दल एस पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। इस लिए सभी को अपने छोटे से छोटा कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। क्यों कि इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी बनी हुई है। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार जवाहरलाल पटेल,राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, ब्लॉक प्रमुख सैदाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिव मूरत पटेल, श्याम राज पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल, किशन सरोज, डॉ डीपी पटेल, प्रतीत पटेल, मोहम्मद असलम सिद्दकी, रामशिला पटेल, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल, शिवा रेड्डी, राजाबाबू, आषुतोष, अनमोल कुमार आदि ने जन्म दिन की बधाई दिए।
छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं की बदौलत उत्तर प्रदेश की तीसरे नंबर की पार्टी बनी-जाटव आर पी गौतम