ब्रह्मर्षि पं० ठाकुर दत्त मिश्र जी की 29वी पुण्यतिथि पर आयोजित सुबह साउथ मलाका महिलापार्क में वृक्षारोपण किया गया

दिनांक 26 जून 2025 को ब्रह्मर्षी पंडित ठाकुर दत्त मिश्र स्मृति सेवा एवं शिक्षा संस्थान द्वारा महिला पार्क साउथ मलाका वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण में नीम, पारिजात ,अशोक गुड़हल आदि आठ पेड़ो लगाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रमोद जी रहे। मुख्य वक्ता के रूप में अमित सारस्वत ने कहा स्वाध्याय के बलबूते पंडित ठाकुर दत्त कई पत्रिकाओं का अनुवाद किया जो आज के युग में बहुत काम संभव है । सतीश साहू जी ने कहां अपने गांव से शहर आकर के इंडियन प्रेस में काम करते थे और शाम होते ही फिर अपने गांव चले जाते थे बहुत कठिन कार्य है। 1926से 1935 सरस्वती के सह संपादक रहे है चण्डी पत्रिका में संपादन किया। सतीश साहू जी ने कहा साहित्य सेवारत रहे यह बड़ी बात है कोई व्यक्ति स्वाध्याय के वल पर इतनी भाषाओं का जानकारी नहीं कर सकता है संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद मिश्र जी ने पंडित ठाकुर मिश्रा जी के बारे में विस्तार में बताया ब्रह्मर्षी जी की शारीरिक और आर्थिक कष्ट झेलते हुए पेड़ों के संरक्षण हेतु कटिबद्ध रहे। ब्रह्मर्षि के द्वारा रचित साहित्य इंडियन प्रेस द्वारा प्रकाशित द्वंद,सुभद्रा,बैजनाथ का विवाह,कालिदास की कहानी आदि तथा किताब महल के द्वारा प्रकाशित दुष्यंत और शकुंतला,प्रबोध का उदय,राम विजय,रत्नावली आदि प्रमुख किताबें थी। ब्रह्मर्षि जी की सारस्वत साधना –संपादन कार्य सरस्वती ,चण्डी , दिजराज ,श्री सरयूपारीण ,देशदूत भी साहित्य में अपना छाप छोड़ी । श्री कृष्णा तिवारी जी ने संचालन करते हुए बताया 1962 में वह आम चुनाव चुनाव सोरांव पश्चिम से भारतीय जन संघ से प्रत्याशी भी रहे धन्यवाद ज्ञापित किया रवीन्द्र मिश्र जी ने। इस अवसर पर विष्णु जयसवाल जी सुशील नागेंद्र किशोर अपूर्ण सिंह अमित सोनी अनिल जी अवधेश ज्योति आनंद अविनाश गुप्ता अमित सोनी गिरीराज साहू अवधेश जी अरुण त्रिपाठी अनूप मिश्रा रितेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment