भगवान नील माधव जगन्नाथ स्वामी की स्नान विश्राम यात्रा 29 जून को

108 घडे के जल से भगवान जगन्नाथ जी की स्नान विधि की निभाई जाएगी परंपरा
==================
श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के द्वारा 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर अध्यक्ष दूर्गा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में भगवान नील माधव जगन्नाथ स्वामी की भव्य विश्राम यात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि विश्राम यात्रा के पूर्व काशी राज नगर कटघर स्थित प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी को 108 घड़े के जल से स्नान विधि परंपरा को निभाया जाएगा तत्वाधान भगवान नील माधव जगन्नाथ स्वामी जी को विश्राम के लिए रथ पर विराजित कर परपंरागत
भव्य विश्राम यात्रा निकाली जाएगी रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने आगे बताया कि विश्राम यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी के संग भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर
विराजित होगी इसके अलावा यात्रा में भगवान गणेश, हनुमान जी महाराज गरूड़ महाराज राधा कृष्ण, कृष्ण बलदाऊ की जड़ाऊ चौकी डीजे बैंड ढोल नगाड़ा भांगड़ा लाइट और अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहेगी।
विश्राम यात्रा मंदिर परिसर से शुभारंभ होकर कटघर, सालिक गंज मुट्ठीगंज रामभवन बहादुर गंज, मानसरोवर, मोती महल,एस सी बासु मार्ग से अग्रसेन चौराहा होते हुए आर्य भवन जीरो रोड पर जाकर संपन्न होगी।

Related posts

Leave a Comment