नव नियुक्त काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा : रजनीकांत श्रीवास्तव

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने काशी स्थित प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा आध्यात्मिक मंगलकामना के रूप में हनुमान चालीसा, आरती एवं मंत्रों का संकलन भेंट करते हुए उनके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है, जहाँ समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत एवं संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाते हैं। एक साधारण कार्यकर्ता का क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुँचना भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति और संगठनात्मक परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक चौरसिया के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली से काशी क्षेत्र का संगठन और अधिक सशक्त होगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की सभी सीटों पर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी तथा जिन विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व में जीत का अंतर कम रहा था, वहाँ भी संगठन नई ऊर्जा और रणनीति के साथ विजय का नया इतिहास रचेगा।
रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि अशोक चौरसिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य और गति प्राप्त करेगा।
अंत में उन्होंने नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की प्रार्थना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में काशी क्षेत्र संगठनात्मक दृष्टि से नई बुलंदियों को प्राप्त करेगा और भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा को नई गति मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment