मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी सोमवार को जिला पंचायत सभागार में दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ पर जनपद में सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को ‘‘भामाशाह सम्मान’’ एवं समाज में विेशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किए जाने हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मा0 मंत्री जी के द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सेंट एंथोनी कालेज के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती भी की गयी।
मा0 मंत्री जी के द्वारा विकास में अपनी महती भूमिका निभाने वाले एवं सर्वाधिक राजस्व कर देने वाले व्यवसायियों, फर्मो, उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में मेसर्स मिनिस्ट्रियल आफ रेलवे, मेसर्स प्रिज्म जानसन लिमटेड, मेसर्स डेज मेडिकल कारपोरेट प्रा0लि0, मेसर्स मदन कलेक्शन, मेसर्स एआरसी आटोमोबाइल्स, मेसर्स श्री सांई एजेंसीज, मेसर्स आइडियल सिक्योरिटी प्रा0लि0, मेसर्स राज राजेश्वरी सेल्स सर्विश, मेसर्स लल्लू जी एण्ड सन्स एवं मेसर्स मिलन बीडी वर्क्स सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने अपने सम्बोधन में भारत माँ के सच्चे सपूत, परम देश भक्त, महादानी और हम सभी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय भामाशाह जी की पावन स्मृति पर उनको नमन करते हुए कहा कि परम दानवीर भामाशाह जी की जयन्ती को माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मा0 मंत्री जी ने सभी सम्मानित व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की प्रगति में हमारे व्यापारी और उद्यमी बंधु महत्वपूर्ण भूमिका हैं, जिनका सम्मान वास्तव में उनकी ईमानदारी और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प का सम्मान है। व्यापारियों के कर से ही राष्ट्र का अभ्युदय होता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। कहा कि भामाशाह केवल दानी ही नहीं बल्कि एक आर्थिक प्रबन्धकर्ता थे। उन्होंने ईमानदारी से कर देने वाले लोगो को आज का भामाशाह बताया। मा0 मंत्री जी ने उद्घोष रूप से कहा कि ‘‘भय नहीं उत्साह चाहिए, देश को भामाशाह चाहिए’’। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत की सीमाएं सुरक्षित है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सभी चुनौतियों का करारा जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा व्यापारियों के हित में जीएसटी में कड़े कानूनी प्रावधान को कम किया गया है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में आप सभी उद्यमियों/व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपके द्वारा दिए गए कर से ही देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। देश की प्रगति में हम और आप साझेदार है।