राज्य विधिक प्राधिकरण द्वारा किया गया मासिक निरिक्षण

सीतापुर।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’ आशीष जैन’’ के निर्देशानुसार दिनांक 30.06.2026 को समयः-01ः30 बजे मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित समिति द्वारा मासिक निरिक्षण किया गया।
उक्त निरीक्षण में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन, वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुडे़ रहें तथा साथ में शैलेन्द्र कुमार वर्मा, विशेष न्यायाधीश ई.सी.एक्ट/अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-4, आलोक यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर व विजय भान, अपर सिविल जज (सी.डि.), नीतिका महाजन, पीठासीन अधिकारी किशोर न्याय बोर्ड, वन्दना वैश्य, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, द्वारा सामूहिक रूप से बाल संप्रेक्षण ग्रह हरदोई का मासिक निरीक्षण किया गया। बाल सुधार ग्रह हरदोई में जनपद सीतापुर के निरूद्ध किशोर अपचारियों से वार्ता की गयी, तथा 19 उपस्थित किशोर अपचारियों को भारतीय संविधान में वर्णित 11 मौलिक कर्तव्यों के बारें में विस्तृत इसके अतिरिक्त बाल अपचारियों के द्वारा यह बताया गया कि उनकी चिकित्सीय जांच नियमित की जाती है तथा नियमित रूप से शिक्षण प्रदान किया जाता है व प्रतिदिन पीटी योगा किया जाता है तथा शाम के समय खेल मीडियटेशन इत्यादि क्रिया कलाप कराया जाता है।
इसकेे अतिरिक्त बाल ग्रह के कक्षों का भी निरीक्षण किया गया तथा रसोई घर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खाने में छोला, बरी, पोहा, मसूर दाल, बेशन, मूंग की दाल आदि स्टोर रूम में उपलब्ध पाया गया। और हर महीने की 25 तारीख को ही राशन उपलब्ध हो जाता है। सभी किशोर अपचारी द्वारा बताया गया कि उनको किसी प्रकार की कोई समस्या नही है तथा साफ-सफाई भी उचित पाई गयी।

Related posts

Leave a Comment