कानपुर-शासन द्वारा कानपुर नगर जनपद में तैनात उप-जिलाधिकारियों के गैर-जनपद स्थानांतरण और नए डिप्टी कलेक्टर्स के आगमन के बाद प्रशासनिक फेरबदल किया गया है जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनहित एवं शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिले में तैनात 7 डिप्टी कलेक्टर और उप-जिलाधिकारियों के नवीन तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नवागंतुक (नए आए) अधिकारियों को विभिन्न नगर मजिस्ट्रेट और उप-जिलाधिकारी पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नवीन तैनाती पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं किसे मिली कहां की जिम्मेदारी? स्थानांतरण और नवीन तैनाती की सूची इस प्रकार है शिखा शुक्ला नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर, कानपुर नगर अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, ज्योति शर्मा नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर कानपुर नगर अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय, मनीष कुमार यादव, नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर, कानपुर नगर अपर नगर मजिस्ट्रेट षष्ठम, राकेश कुमार पाठक नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर कानपुर नगर अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम, ऋचा सिंह नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर, कानपुर नगर अपर उप-जिलाधिकारी सदर, कानपुर नगर, सत्यपाल प्रजापति डिप्टी कलेक्टर प्रभारी तहसीलदार, नरवल उप-जिलाधिकारी नरवल, संजीव कुमार दीक्षित अपर उप-जिलाधिकारी सदर कानपुर नगर उप-जिलाधिकारी न्यायिक नरवल, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त सभी अधिकारीगण तत्काल अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
उप-जिलाधिकारियों के गैर-जनपद स्थानांतरण और नए डिप्टी कलेक्टर्स के आगमन के बाद प्रशासनिक फेरबदल