रिहाई के बाद सपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, रायबरेली में सरकार के खिलाफ हुंकार

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रिहाई के बाद भी रायबरेली में राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए और धरने पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते डिग्री कॉलेज चौराहा लंबे समय तक राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा।धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “भाजपा सरकार हाय-हाय” और छात्र हितों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और सरकारजनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र-युवा देश का भविष्य हैं और उनकी मांगों को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।धरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। डिग्री कॉलेज चौराहे पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।रायबरेली का यह प्रदर्शन केवल स्थानीय विरोध तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे छात्र मुद्दों को लेकर विपक्ष के व्यापक राजनीतिक अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment